फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Jewelry worth 60 thousand stolen by cutting the shutter of bullion shop

Unnao News: सराफा दुकान का शटर काट कर 60 हजार के जेवर चोरी

Mon, 29 May 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 29 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Jewelry worth 60 thousand stolen by cutting the shutter of bullion shop
पुरवा। बाजीखेड़ा गांव में सराफा व्यवसायी की दुकान शटर काटकर चोरों ने सोने-चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान चुरा लिया। पीड़ित के अनुसार, चोरी हुए जेवर की कीमत 60 हजार रुपये है। रविवार सुबह सराफ ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

अचलगंज थानाक्षेत्र के मोहल्ला अचलेश्वर निवासी रजब अली पुरवा कोतवाली के गांव बाजीखेड़ा में किराए की दुकान में करीब 13 साल से सराफा की दुकान करते हैं। शनिवार रात चोरों ने शटर काटकर दुकान में रखे 60 हजार कीमत के जेवर व अन्य सामान चुरा लिया। रविवार सुबह भवन स्वामी वीरेंद्र ने शटर टूटा देख रजब अली को सूचना दी। वह दुकान पर पहुंचा और पुलिस को बुलाया। पीड़ित के अनुसार 400 ग्राम चांदी व पांच ग्राम सोने के जेवर, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व कुछ अन्य सामान चोरी हुआ है। पीड़ित के अनुसार, दुकान से सौ मीटर दूर चौराहे पर पुलिस की पिकेट रहती है। इसके बाद भी चोरों ने घटना को अंजाम दिया। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed