फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   jd inspection in the women's ward

जेडी के निरीक्षण में खुली महिला वार्ड की पोल

Sun, 28 Jun 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 28 Jun 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
jd inspection  in the women's ward

उन्नाव। संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य लखनऊ मंडल के निरीक्षण में जिला अस्पताल के महिला वार्ड के लेबर रूम में गंदगी मिलने के साथ ही प्रसव कराने वाले औजारों का रखरखाव भी दुरुस्त नहीं मिले। इसके अलावा लेबर रूम के बेडों में पड़ी चादर भी गंदी मिलीं। आपरेशन थिएटर में सुविधाओं का अभाव होने के साथ ही प्रसव कराने के बाद हाथ धोने का साबुन तक नहीं मिला। इस पर जेडी ने महिला सीएमएस को फटकार लगाई। बोले कि इन्हें लगता है कि नौकरी नहीं करनी।

विज्ञापन


चिकित्सा स्वास्थ्य लखनऊ मंडल के संयुक्त निदेशक डॉ. चंद्रशेखर शर्मा दोपहर 12.30 बजे जिला अस्पताल के महिला वार्ड पहुंचे। यहां बेड में चादर गंदे बिछे थे। कई बेड का कवर भी गायब था। शौचालय भी साफ नहीं मिला। उसके बाद वह लेबर रूम के बेडों की हालत वैसी ही मिली।
विज्ञापन


लेबर रूम के अंदर जाकर देखा तो प्रसव के दौरान इस्तेमाल किये जाने वाले औजारों का रखरखाव भी सही तरीके से नहीं मिला। इस पर उन्होंने महिला सीएमएस डॉ. सरोज श्रीवास्तव को जमकर फटकार लगाई। लेबर रूम का शौचालय भी साफ नहीं पाया। आपरेशन थियेटर देखा तो यहां भी गंदगी थी। हाथ धोने तक का साबुन वहां नहीं था। कूड़ेदान जगह-जगह टूटे पड़े थे। जिन्हें बदलवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद वह पुरुष वार्ड पहुंचे। रोडियोलॉजिस्ट कक्ष का निरीक्षण किया। जिसमें चादर गंदी पाई। इसे बदलवाने के निर्देश दिए। यहां उन्होंने साफ-सफाई पर संतुष्टता जाहिर की। कई जगहों पर पानी की टोंटियां होने पर बदलवाने के निर्देश सीएमएस डॉ. एसपी चौधरी को दिए। बेड नंबर तीस पर भर्ती रामदुलारी ने बताया कि जो दवाएं यहां हैं वह दी जाती हैं। 


जिला अस्पताल परिसर में बन रहे बर्न वार्ड का भी निरीक्षण किया। जेई से शिफ्टिंग के विषय में जानकारी ली तो उसने बताया कि 30 जून शिफ्ट होने की तिथि थी लेकिन कार्य पूरा न हो पाने के कारण अभी बीस दिन और लग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed