फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Jarelia Knight Rider and Parenda team achieved victory

Unnao News: जरेलिया नाइट राइडर और परेंदा टीम ने हासिल की जीत

Sun, 26 May 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Jarelia Knight Rider and Parenda team achieved victory
चकलवंशी। मियागंज क्षेत्र के भरतपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता के नौवें दिन सुबह पाली में जरेलिया नाइट राइडर ने भरतपुर-बी टीम को एक विकेट से हराया। वहीं शाम पाली में श्री बालाजी परेंदा ने जरेलिया-ए टीम को सात विकेट से हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के नौवें दिन रविवार को सुबह पाली में भरतपुर-बी और जरेलिया नाइट राइडर के बीच मैच खेला गया। भरतपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर के मैच में सात विकेट खोकर 147 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जरेलिया नाइट राइडर ने 14.3 ओवर में नौ विकेट पर 148 रन बना लिए। इससे जरेलिया टीम ने एक विकेट से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच का खिताब विपुल को दिया गया।
विज्ञापन

शाम पाली का मैच जरेलिया-ए और श्रीबालाजी परेंदा टीम के बीच मैच खेला गया। जरेलिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर के मैच 11.3 ओवर में 78 रन बनाकर आलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए बालाजी परेंदा की टीम ने 7.3 ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब धीरू को दिया गया। इस दौरान आयोजक संजय भारती, रोहित भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed