{"_id":"4431532f26fffeb3b7d74a6c114d81ed","slug":"jansabha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसभा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 23 Jun 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया। सपा सरकार में गुंडाराज कायम है। मंत्री मर्यादा को ताक पर रखकर संविधान के विपरीत आचरण कर रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ खिलवाड़ किया जा रहा है। ये बातें भाजपा विधान परिषद के नेता हृदयनारायण दीक्षित ने विकासखंड के जगेथा गांव में आयोजित जनसभा में कहीं।
कहा कि बिजली व्यवस्था ध्वस्त है। नहरों में पानी नहीं आ रहा है। सड़कें जर्जर हैं। किसानों की बर्बाद फसलों का सर्वे नहीं हुआ। इस कारण उन्हें मुआवजा भी नहीं मिला। पुलिस निर्दोषों पर अत्याचार कर रही है। भाजपा इन सबका विरोध सड़क से सदन तक करेगी। जनता की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी।
इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जन समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें लोन नदी का प्रदूषण, किसानों की बर्बाद फसलों का सर्वे न किया जाना तथा विकास कार्यों में भ्रष्टाचार आदि समस्याएं प्रमुख रहीं। सभा को जिला महामंत्री संजय शुक्ला, शिव प्रसाद चौधरी, राजकुमार लोधी, अमरेंद्र सिंह, कमलेश निर्मल, विवेक तिवारी, लाला शुक्ला, राजा लोधी, कृष्ण कुमार, अनुराग यादव आदि ने संबोधित किया। आभार अशोक लोधी ने व्यक्त किया।