{"_id":"56e718c10f30a1c5e9cb45d4949bfeef","slug":"jam-on-the-road-after-taking-bodies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को शव रखकर लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 20 Jun 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव डहन में गुरुवार को ट्रैक्टर से कुचलकर हुई युवक की मौत के मामले में शुक्रवार को परिजनों ने सड़क पर शव रखकर बिल्हौर मार्ग पर जाम लगा दिया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा
दर्ज कराने को आक्रोशित थे। सूचना पर पहुंचे सीओ व एसओ ने जाम लगाए लोगों को हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया तब लोगों ने जाम खोला।
डहन में रहने वाला राजेंद्र (45) गुुरुवार की देर शाम खेत पर काम करने के बाद साइकिल से घर वापस जा रहा था। जैसे ही वह गांव के निकट पहुंचा कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया था।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव जैसे ही गांव पहुंचा यहां गुस्साए लोगों ने बिल्हौर मार्ग जाम कर दिया। लगभग एक घंटे तक जाम के बाद सीओ आरपी सिंह व एसओ अवधेश पांडेय मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पिता देबीदीन ने आरोप लगाया कि पप्पू ने पुरानी रंजिश के चलते राजेंद्र की हत्या की है इसलिए हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। सीओ ने हत्या हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने का आश्वासन दिया, तब मामला शांत हुआ।