{"_id":"66db50bb2e1ca684310a6ff4","slug":"jam-imposed-after-death-of-worker-due-to-collision-with-dumper-unnao-news-c-221-1-uno1001-119409-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डंपर की टक्कर से श्रमिक की मौत के बाद लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डंपर की टक्कर से श्रमिक की मौत के बाद लगाया जाम
विज्ञापन
चकलवंशी। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर डीहा गांव के पास ट्रैक्टर में डंपर ने टक्कर मार दी। घटना में श्रमिक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। आक्रोशित परिजनों ने गांव के सामने सड़क पर शव रख जाम लगा दिया। सीओ और तहसीलदार ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। तहसीलदार ने मुआवजा दिलाने का आश्वसन दिया लेकिन वह नहीं माने। इस पर पुलिस ने लाठी पटककर सभी को हटाया। करीब एक घंटे लोग जाम से परेशान रहे। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लिया है।
माखी थानाक्षेत्र के उदितखेडा निवासी सुखवीर (25) पुत्र सुंदर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम करीब 3:15 बजे बौनामऊ स्थित भट्ठे से ट्रैक्टर-ट्राली में ईंट लेकर हरदोई की ओर जा रहा था। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर डीहा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर के परखचे उड़ गए और सुखवीर की मौके पर मौत हो गई। साथी श्रमिक हरेंद्र गंभीर घायल हो गया।
हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र भेजा और वाहनों को आगे पीछे कराकर यातायात शुरू कराया। हादसे से गुस्साए परिजनों ने शाम करीब चार बजे सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। दोनों ओर दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। सीओ सफीपुर माया राय और सदर तहसीलदार अविनाश चौधरी भी पहुंचे और 10 लाख की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इसके बाद भी जाम न खोलने पर पुलिस ने लाठियां पटक कर भीड़ को तितर-बितर किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस अमानवीय तरीके से शव गाड़ी में रखवाकर ले गई। मृतक सुखवीर पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। तीन बहनें हैं। बेटे की मौत से मां सियावती व अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल का उपचार चल रहा है। डंपर चालक कब्जे में है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।