फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Jaitipur A team won the tournament

जैतीपुर ए टीम ने जीता टूर्नामेंट

Tue, 12 Jul 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Jaitipur A team won the tournament
नवाबगंज। विकासखंड के जैतीपुर गांव में चल रहे आरएएम क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जैतीपुर ए ने बी टीम को नौ विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जैतीपुर बी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ए टीम के अजय राणा ने पारी के दूसरे ही ओवर में तीन विकेट ले लिए। इससे बी टीम आखिरी तक उबर नहीं पाई और मात्र 61 रन पर पवेलियन लौट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ए टीम ने कप्तान सुजीत रावत के 26 और इंद्र प्रताप के नाबाद 25 रनों की बदौलत नौ विकेट से मैच जीत लिया। विजेता तथा उप विजेता टीम को ग्राम प्रधान उमेश रावत, पूर्व प्रधान गुड्डू साहू व मनीष ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। अंपायरिंग रोहित कश्यप व अजय ने की। टूर्नामेंट के आयोजक मनीष, आकाश, अनुभव, रौनक साहू, प्रताप, सरवन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed