फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   jai hanuman gyan gun sagar

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर...

Wed, 25 May 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव।
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव। Updated Wed, 25 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
jai hanuman gyan gun sagar
बुढ़वा मंगल पर भंडारे में प्रसाद वितरित करते भक्तगण - फोटो : अमर उजाला

जेठ माह के पहले मंगल पर शहर के सभी हनुमान मंदिरों में भक्तों ने पवनपुत्र का धूमधाम से पूजन-अर्चन हुआ। बजरंग बली को पूड़ी-सब्जी और बेसन के लड्डू का भोग लगाया गया। मंदिर परिसर बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठे। इस दौरान शहर के कई क्षेत्रों में भक्तों ने स्टाल लगाकर राहगीरों को शर्बत वितरण कराया। भक्तों ने प्रसाद वितरित किया।

विज्ञापन


 जेठ के पहले मंगल पर शहर स्थित बड़े हनुमान मंदिर के बाहर शर्बत वितरण किया गया। इसके अलावा आवास विकास कालोनी, शास्त्री पार्क तिराहा, मोतीनगर स्थित रामजानकी मंदिर के बाहर व शहर के आधा सैकड़ा से अधिक स्थानों पर प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन


इसके अलावा कई अन्य जगहों पर प्रसाद के रूप में पूड़ी सब्जी व मिष्ठान भी वितरित किया गया। शहर के बड़े हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन किया गया। भक्तों ने बाबा का श्रृंगार किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सोहरामऊ प्रतिनिधि के अनुसार, नगर में भक्तों ने पानी, पूड़ी-सब्जी, शरबत, बूंदी व हलुवा का हनुमान जी को भोग लगाकर जगह-जगह पर भंडारे का आयोजन किया। इसमें कस्बे के पुराने बस स्टाप स्थित जमुनेश्वर बाबा मंदिर व सदर स्थित छोटे राधाकृष्ण मंदिर में भव्य सुंदर कांड का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मंसू राठौर, पवन कसेरा, मुन्ना गुरु, संजय शर्मा, मनोज पाल, शीबू, विक्की कसेरा, गौरव गुप्ता, मनीष गुप्ता, आशीष गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता, अज्जू गुप्ता, पार्थ गुप्ता ने प्रसाद वितरण किया। इसके अलावा  कुशहरी माता मंदिर तिराहे पर भी बच्चा बाजपेई, मुल्लू द्विवेदी ने भी प्रसाद वितरण किया।

 सफीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के मंदिरों में संकट मोचन हनुमान जी की पूजा अर्चना विधि-विधान से की गई। कस्बे के मोटेश्वर महादेव मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, श्री हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों व चौराहों पर प्रसाद वितरण होता रहा।

 फतेहपुर चौरासी प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत में डॉ. जुगुलकिशोर, विनोद गुप्ता, रमेश चौरसिया के सौजन्य से कालीमिट्टी-दबौली मार्ग पर जेठ के पहले मंगल पर सार्वजनिक रूप से प्रसाद वितरण किया गया। इसी प्रकार ग्राम झूलूमऊ स्थित संकट मोचन मंदिर मे भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

 औरास कसबा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप तिवारी ने बाबा को भोग लगाकर कर पूड़ी सब्जी व बूंदी का वितरण किया। कस्बे के अंदर हनुमान मंदिर के सामने कमला शंकर गुप्ता ने शरबत वितरित किया। यहां डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव, सुबोध त्रिपाठी, दिनेश कुमार भी मौजूद रहे।

 बांगरमऊ स्थित हरदोई रोड के शांति निकेतन गेस्ट हाउस में वासू गुप्ता, आशीष कुमार गुप्ता ने  सुबह से लेकर देर शाम तक शर्बत के आलावा पूड़ी सब्जी भी वितरित की। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ. मुन्ना अलवी ने भी इस मौके पर पहुंचकर भाईचारे का परिचय दिया।

इसके अलावा आशय रस्तोगी, कृष्ण कुमार, मधुपम रस्तोगी, अमरेंद्र अवस्थी, कमलू चौधरी, हरीश भाई, अनिल शुक्ल, रामकुमार गुप्ता, रामदास गुप्ता, सीताराम, अयोध्या गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, डॉ. किरन शंकर दीक्षित ने भी श्रद्धालुओं को शर्बत पिलाया।

 नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के सोहरामऊ, आशाखेड़ा, बसीरतगंज, कुसुंभी आदि स्थानों के हनुमान मंदिरो में दर्शन का क्रम सोमवार की रात से ही शुरू हो गया। क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिर बाबा के जयकारों से गुंजायमान हो उठे। इस दौरान अखिलेश कुमार, शिवप्रसाद, कमलेश आदि भक्तों ने जगह जगह भंडारे का आयोजन किया। इसके अलावा क्षेत्र के मंदिरों में पूरे दिन सुंदरकांड का पाठ चलता रहा।


 पुरवा प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के चमियानी रोड, काजीखेड़ा, शीतलगंज, कस्टोरवा व मिर्री चौराहा पर हनुमान भक्तों ने हलवा-पूड़ी व बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। इसके अलावा क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed