{"_id":"5e8e160e8ebc3e78ac7ea304","slug":"isolated-one-young-man-two-quarantines-unnao-news-knp5543338156","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक युवक को कराया आइसोलेट, दो क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक युवक को कराया आइसोलेट, दो क्वारंटीन
विज्ञापन
उन्नाव। तीन ब्लॉकों में खांसी, बुखार आने की सूचना पर जिले से स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची और लोगों का चेकअप किया।
इसमें सिकंदरपुर कर्ण के गांव रावल निवासी युवक को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। युवक 22 मार्च को केरल से लौटा था। वह टीबी का मरीज है और उसका पहले से इलाज चल रहा है। एहतियात के तौर पर उसे आइसोलेट किया गया है। वहीं, बिछिया व पुरवा के कटरा में भी दो लोगों को खांसी व बुखार की सूचना मिली थी।
मेडिकल अफसर डॉ. रवि की टीम ने दोनों को देखा। कोरोना जैसे लक्षण न मिलने पर दवा देकर घर में ही रहने की सलाह दी। संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि आइसोलेट किए गए युवक को टीबी है। उसे रात भर रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।