फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Isolate and quarantine people will be talked through phone

आइसोलेट व क्वारंटीन लोगों की फोन से कराई जाएगी परिजनों से बात

Fri, 24 Apr 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Isolate and quarantine people will be talked through phone
नवाबगंज(उन्नाव)। सोहरामऊ के सरस्वती मेडिकल कालेज में आइसोलेट व क्वारंटीन लोगाें के मोबाइल जमा कराने के बाद अब लैंडलाइन फोन से परिजनों से बात करने की सुविधा मिलेगी। सोहरामऊ एसओ ने प्रबंधक को निर्देश दिए हैं कि पुलिस की मौजूदगी में ही बात कराने को कहा है। गुरुवार दोपहर को डीएम व एसपी ने भी मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट युवक की गार्ड से हुई मारपीट के बाद भर्ती लोगों के मोबाइल पुलिस ने जमा करा लिए थे। तब से इन लोगों की परिजनों से बात नहीं हो पा रही थी। गुरुवार को संस्थान के निदेशक सौरभ कंवर, महाप्रबंधक मनोज सिसौदिया व सोहरामऊ थानाध्यक्ष उरेश सिंह ने आइसोलेशन व क्वारंटीन वार्ड का निरीक्षण किया। भर्ती लोगों ने मोबाइल जब्त होने से परिजनों से बात न होने की बात कही। जिस पर एसओ ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से कहकर वार्ड के बाहर पुलिस की निगरानी में एक लैंड लाइन फोन की व्यवस्था कराई। महाप्रबंधक मनोज सिसौदिया ने बताया कि भर्ती लोगों में जिसे परिजनों से बात करनी होनी वह ऑपरेटर को नंबर लिखकर देगा। वह बात कराएगा।
विज्ञापन

देर शाम डीएम रवींद्र कुमार, एसपी विक्रांतवीर व सीएमओ भी मेडिकल कालेज पहुंचे। उन्होंने 14 दिन का समय पूरा करने वाले स्टाफ के लिए बने क्वारंटीन सेंटर का जायजा लिया। कॉलेज के निदेशक सौरभ कंवर ने वार्ड में टीवी आदि व्यवस्था के अलावा डॉक्टर की डाइट समय पर भेजे जाने की जानकारी दी। डीएम ने इसकी रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed