फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Investigation team formed into misappropriation of crores during administrative period

Unnao News: प्रशासक अवधि में करोड़ों के हेरफेर में जांच टीम गठित

Thu, 30 May 2024 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Investigation team formed into misappropriation of crores during administrative period
उन्नाव। प्रशासक अवधि में सहायक विकास अधिकारियों पंचायत द्वारा निकाले गए 7.54 करोड़ की जांच के लिए सीडीओ ने टीम गठित की है। अनुमोदन के लिए फाइल डीएम के पास भेजी है। डीएम की स्वीकृति मिलते ही जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में ग्राम पंचायतों की संख्या 1037 हैं। पिछले कार्यकाल के प्रधानों का चार्ज 25 दिसंबर 2020 रात 12 बजे वापस ले लिया गया था। कार्यकाल खत्म होने के बाद रात्रि 12 बजे प्रधानों को विभागीय साइट से अनरजिस्टर्ड कर दिया गया था। साथ ही सभी के भुगतान संबंधित डोंगल जमा करा लिए गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद पंचायतों में सहायक विकास अधिकारियों को प्रशासक तैनात कर दिया गया था। फिर त्रिस्तरीय चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इसी बीच पद के परिणाम जारी होने और नवनिर्वाचित प्रधानों के शपथ ग्रहण के बीच पांच मई से 25 मई 2021 के बीच प्रशासकों ने नियम विपरीत 7.54 करोड़ रुपये ग्राम निधि खाते से निकाल लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुरवा विकासखंड में नहीं निकाली गई धनराशि
जिले में ब्लाकों की कुल संख्या 16 है। इसमें पुरवा विकासखंड को छोड़कर शेष 15 ब्लाकों असोहा, औरास, मियागंज, हसनगंज, नवाबगंज, हिलौली, बीघापुर, सुमेरपुर, सिकंदरपुर कर्ण, सिकंदरपुर सरोसी, बिछिया, सफीपुर, फतेहपुर चौरासी, बांगरमऊ व गंजमुरादाबाद में एडीओ पंचायत ने अनियमित रूप से नियमों को ताक पर रखकर सरकारी धनराशि का आहरण कर लिया। बड़ी बात यह रही कि मामले में तत्कालीन उच्चाधिकारी भी आंखें बंद किए रहे।




प्रशासक अवधि में सहायक विकास अधिकारियों पंचायत द्वारा नियम विपरीत धनराशि निकाले जाने के मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। अनुमोदन के लिए फाइल डीएम को भेजी गई है। डीएम की स्वीकृति मिलते ही जांच शुरू की जाएगी।
प्रेम प्रकाश मीणा, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed