{"_id":"2b9e2cc60fedbddd5133097809b88810","slug":"interview-for-kasturba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा विद्यालयों के लिए हुए साक्षात्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा विद्यालयों के लिए हुए साक्षात्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 27 Jun 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिले के तेरह विकासखंडों में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में स्टाफ के चयन के लिए विकास भवन के सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया। पहले दिन वार्डेन, पार्ट टाइम टीचर व एकाउटेंट के पद के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन
सुबह दस बजे से शुरू हुआ साक्षात्कार दोपहर दो बजे तक चला। इसमें वार्डेन के चार पदों पर सात लोग साक्षात्कार देने आए थे। एकाउंटेंट पद के लिए तीन पदों पर आठ लोग तथा पार्ट टाइम टीचरों में (कंप्यूटर, उर्दू, सामाजिक विज्ञान व गणित) विषय के टीचरों का साक्षात्कार हुआ।
विज्ञापन
साक्षात्कार लेने के लिये तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इसमें सीडीओ संदीप कौर, जिला प्रशिक्षण अधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह व बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह शामिल हैं। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की जिला समन्वयक पूजा सिंह ने बताया कि साक्षात्कार तीन दिन तक चलेगा।
विज्ञापन