{"_id":"5d9e2dc28ebc3e012f2818c7","slug":"integration-in-purchase-of-material-for-visually-impaired-children-finance-and-accounts-officer-suspended-unnao-news-knp518621312","type":"story","status":"publish","title_hn":"दृष्टि बाधित बच्चों की सामग्री खरीद में घालमेल, वित्त एवं लेखाधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दृष्टि बाधित बच्चों की सामग्री खरीद में घालमेल, वित्त एवं लेखाधिकारी निलंबित
विज्ञापन
उन्नाव। दृष्टि बाधित बच्चों की सामग्री खरीद के लिए गठित समिति के अध्यक्ष की अनुमति लिए बिना ही 87 हजार की खरीदारी में अनियमितता पाए जाने पर वित्त सचिव ने उन्नाव के वित्त एवं लेखा अधिकारी को निलंबित कर दिया है।
ब्लॉक बिछिया सिकंदरपुर कर्ण में दिव्यांग बच्चों के लिए रिसोर्स सेंटर विकसित किए जाने हैं। सामग्री खरीदने के लिए डीएम ने चार सदस्यीय टीम गठित की थी। जिसमें सीडीओ प्रेमरंजन सिंह को अध्यक्ष बनाया था।
बेसिक शिक्षा विभाग के तत्कालीन बीएसए बीके शर्मा व वित्त एवं लेखाधिकारी रामलखन यादव ने क्रय समिति की अनुमति लिए बिना ही मनमाने तरीके से कानपुर की एलिम्को को अग्रिम चेक देकर दृष्टि बाधित बच्चों के उपयोग में आने वाली सामग्री की 26 जून 2018 को 87404 रुपये की खरीदारी कर ली थी। अनियमितता सामने आने पर डीएम देवेंद्र पांडेय ने अपनी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा निदेशालय को भेजी थी। वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर 5 अगस्त 2019 को शासन ने बीएसए बीके शर्मा को निलंबित कर दिया था। बुधवार को वित्त सचिव बेसिक शिक्षा ने उन्नाव बीएसए कार्यालय में तैनात वित्त एवं लेखाधिकारी रामलखन यादव को निलंबित कर दिया है।