फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Instructions to vacate the possession by giving notice to BJP Mandal PresidentInstructions to vacate the possession by giving notice to BJP Mandal President

Unnao News: भाजपा मंडल अध्यक्ष को नोटिस देकर कब्जा हटाने के निर्देश

Thu, 05 Jun 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 05 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Instructions to vacate the possession by giving notice to BJP Mandal PresidentInstructions to vacate the possession by giving notice to BJP Mandal President
पाटन। नगर पंचायत ईओ ने भाजपा के सुमेरपुर मंडल अध्यक्ष को नोटिस देकर कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं। सात दिन के भीतर कब्जा न हटाने पर नगर पंचायत की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भगवंतनगर के वार्ड छह गोबरहा निवासी अमृतलाल ने डीएम को शिकायती पत्र देकर भाजपा के सुमेरपुर मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार उर्फ आशीष बाबा पर सत्ता और पद का दुरुपयोग कर अपनी व सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। क्षेत्रीय लेखपाल ने जांच में ऊसर में दर्ज जमीन पर आशीष बाबा का आश्रम बना होने की पुष्टि की थी। लेखपाल की रिपोर्ट मिलने के बाद तहसीलदार मनीष द्विवेदी ने नगर पंचायत ईओ को विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद ईओ प्रदीप पांडेय ने मंडल अध्यक्ष आशीष बाबा को नोटिस भेजी है। इसमें एक सप्ताह में अतिक्रमण हटवाकर संबंधित अभिलेख कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मंडल अध्यक्ष आशीष बाबा ने बताया कि नोटिस मिली है। लेखपाल ने मेरी गैर मौजूदगी में गलत पैमाइश रिपोर्ट लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed