फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Instructions to fix power, ramp system at the polling places of Bangarmau

बांगरमऊ के मतदेयस्थलों पर बिजली, रैंप की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Sat, 14 Mar 2020 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Instructions to fix power, ramp system at the polling places of Bangarmau
उन्नाव। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बांगरमऊ विधानसभा के उपनिर्वाचन की तैयारियों की विस्तार से चर्चा की। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि उप निर्वाचन की तिथियां आने वाली हैं। बूथ पर कैमरा लगाने के साथ मतदेयस्थलों पर पीने के पानी, विद्युत व रैंप की व्यवस्था अभी से ठीक कर ली जाए। जिन बूथों पर शौचालय नहीं बने हैं वहां जल्द व्यवस्था कराने के निर्देश डीपीआरओ को दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी जगह तो शौचालय बनाए गए लेकिन विद्यालयों में शौचालय की स्थिति ठीक नहीं है जिसे तत्काल सुधारा जाए। जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन प्रक्रिया के नए नियमों की जानकारी अवश्य कर लें। चेकप्वाइंट के अनुसार लिस्ट तैयार की जाए। पोस्टल बैलट पेपर आदि की तैयारी अभी से व्यवस्थित करें। नामांकन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने एवं टेंडर आदि की कार्रवाई दो दिन के अंदर पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि हस्ताक्षर करने का समय अवश्य निकालें। जो अधिकारी कृते करके हस्ताक्षर करते हैं वे यह आदत छोड़ दें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी अधिकारी कृते करके हस्ताक्षर नहीं कराएंगे। यह सुनिश्चित किया जाए यदि आवश्यक हो तो प्रभारी अधिकारी लिखकर नाम सहित हस्ताक्षर करें। डीएम ने एक जनपद एक उत्पाद विपणन प्रोत्साहन योजना समिति के पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो दावे प्राप्त हुए हैं उनको प्राथमिकता के साथ हल किया जाए। जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक को निर्देश दिए कि पात्र लोगों को समय से बैंक ऋ ण दिलाया जाए। जिलाधिकारी ने पूर्व में निस्तारित किए गए 40 आवेदनपत्रों की क्रॉस जांच कराई तो उसमें गुणवत्ताविहीन निस्तारण एवं गैर जिम्मेदाराना तरीके से कार्रवाई पाई गई। इस पर उन्होंने कई अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह सहित समस्त उपजिलाधिकारी व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed