{"_id":"6738fd3377cfd565ee0ba758","slug":"inspector-beats-up-baba-grandson-dies-of-shock-after-threatening-to-implicate-him-in-a-case-unnao-news-c-221-1-sknp1055-122795-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाबा को दरोगा ने पीटा, मुकदमे में फंसाने की धमकी से पौत्र की सदमे से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाबा को दरोगा ने पीटा, मुकदमे में फंसाने की धमकी से पौत्र की सदमे से मौत
विज्ञापन
पाटन (उन्नाव)। बीघापुर तहसील में हुए संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में पहुंचे एक व्यक्ति की शिकायत सुनकर डीएम-एसपी भी सकते में आ गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बिहार थाने के एक दरोगा ने पिता (बेटे के बाबा) को लात-घूंसों से पीटा। फिर शिकायत करने पर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। बाबा की पिटाई और धमकी से सदमे में आए पौत्र की मौत हो गई। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
डीएम गौरांग राठी और एसपी दीपक भूकर पाटन स्थित बीघापुर तहसील पहुंचे थे। सहिला गांव निवासी श्यामू तिवारी को पुलिस ने गेट पर रोका तो उन्होंने तेज आवाज लगा दी, जिसे सुनकर डीएम ने उन्हें अंदर बुलाया। आंखों में आंसू और हाथ जोड़े पहुंचे श्यामू ने अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया और बताया कि उसके पिता सुशील तिवारी को नौ नवंबर को भाइयों के बीच का विवाद सुलझाने के लिए बिहार थाने बुलाया गया था। आरोप लगाया कि पुलिस का दबाव न मानने पर एक दरोगा ने पिता की लात-घूंसों से पिटाई कर दी थी।
आरोप है कि विरोध और शिकायत करने पर दरोगा ने परिवार सहित दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। श्यामू ने बताया कि इस घटना के सदमे से 12 नवंबर को 17 वर्षीय बेटे अर्पित तिवारी की मौत हो गई। श्यामू ने रोते हुए कहा कि साहब, जिस बेटे को बहुत प्यार से पाला था, उसकी ही अर्थी उठानी पड़ी। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने श्यामू की पीड़ा सुनकर मातहतों को जांच के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस कर्मी उसे थाने लेकर चली गई। प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इनसेट-- -- -- -- -
पुलिस ने किया दरोगा का बचाव, पीड़ित के भाई, भाभी और साले पर रिपोर्ट
तहसील दिवस में चीख-चीख कर दरोगा पर आरोप लगाने वाले पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया, लेकिन थाना पुलिस ने उसमें भी खेल कर दिया। भाइयों के बीच जमीन के विवाद को आधार बनाकर पीड़ित से तहरीर ली और उसके भाई, मृत भाई की पत्नी और साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बिहार एसओ सुरेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि आवास की जमीन को लेकर श्यामू तिवारी का दो भाइयों से विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले एक भाई की मौत हो चुकी है। पिछले दिनों श्यामू, पूर्व में हुए पारिवारिक समझौते के आधार पर घर बनवा रहा था, लेकिन उसके भाई ज्ञानू की शिकायत पर निर्माण रुक गया था। बताया कि श्यामू की तहरीर पर उसके भाई ज्ञानू, दिवंगत भाई राघवेंद्र की पत्नी पिंकी और पिंकी के भाई दिनेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि मुकदमे की जांच में जो भी अन्य तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दरोगा की भी भूमिका की जांच होगी। (संवाद)

इनसेट