फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Inspected by CMO Cmruli New PHC

सीएमओ ने किया चमरौली न्यू पीएचसी का निरीक्षण

Sat, 27 Dec 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 27 Dec 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
Inspected by CMO Cmruli New PHC
उन्नाव। जिले में संचालित सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों व कर्मचारियों की लापरवाही में सीएमओ की सख्ती के बाद भी सुधार होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारियों के निरीक्षण में लगातार सीएचसी, पीएचसी केंद्रों पर डॉक्टर अनुपस्थित मिल रहे हैं। शुक्रवार को सीएमओ ने चमरौली स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। एक डॉक्टर के अलावा वार्ड ब्वाय व फार्मेसिस्ट अनुपस्थित मिला।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी भी फैली थी। अनुपस्थित लोगों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही सफाई न मिलने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. गीता यादव शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे चमरौली के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। अस्पताल के अंदर घुसते ही उन्हें गंदगी मिली। इस पर उनका पारा हाई हो गया।

प्रभारी चिकित्साधिकारी को फटकार लगाने के साथ ही उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों की जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर देखा तो डॉ. मंजुलता, फार्मेसिस्ट विजय कुमार व वार्ड ब्वाय रज्जनलाल अस्पताल से नदारद हैं।

उन्होंने तीनों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिया। यहां उन्होंने पीएचसी में भर्ती मरीजों से भी सुविधाओं की जानकारी ली। इसके पहले सीएमओ को असोहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी लगभग सभी डॉक्टर अनुपस्थित मिले थे। उनका भी एक दिन का वेतन काटा गया था।


डॉक्टरों के दो बार अनुपस्थित रहने पर होगी कड़ी कार्रवाई
उन्नाव। सीएमओ डॉ. गीता यादव ने बताया कि सीएचसी व पीएचसी केंद्रों पर जो डॉक्टर अनुपस्थित मिल रहे हैं उनका एक दिन का वेतन काटने के साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा जा रहा है। इतना ही नहीं अनुपस्थित मिल रहे डॉक्टरों की सूची भी बनाई जा रही है। यदि यह डॉक्टर दोबारा निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए तो इन डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed