{"_id":"5d9259e18ebc3e93a8446ab2","slug":"innova-car-collided-with-truck-two-and-a-half-quintal-meat-recovered-unnao-news-knp5169395145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई इनोवा कार, ढाई क्विंटल मांस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराई इनोवा कार, ढाई क्विंटल मांस बरामद
विज्ञापन
उन्नाव/हसनगंज। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मोहान चौराहा के पास सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार इनोवा कार आगे चल रहे ट्रक में भिड़ गई। कार में प्लास्टिक की बोरियों में करीब ढाई क्विंटल मांस मिला है। लखनऊ के रजिस्ट्रेशन नंबर की इस कार से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हसनगंज एसओ के मुताबिक पकड़े गए लोगों ने सफीपुर से दो गायों का मांस लखनऊ बेचने के लिए ले जाने की बात कबूली है। कार लखनऊ के एक चश्मा कारोबारी की है। गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हसनगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर मोहान तिराहा के पास सोमवार सुबह इनोवा कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। कार में मांस लदा देख आसपास के लोगों के शोर मचाया तो कार सवार दो युवक भाग पड़े। शोर सुनकर कुछ ही दूर पर खड़ी पीआरवी के जवानों ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोगों में एक कार का चालक लखनऊ के सीतापुर रोड पुरनिया निवासी गोविंत रावत है जबकि दूसरा लखनऊ के अलीगंज निवासी अतुफ अहमद है। अतुफ पेशे से कसाई है।
एसओ हरप्रसाद अहरवार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पांच लोगों की मदद से सफीपुर क्षेत्र में दो गायों का वध किया। और मांस लखनऊ ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के एक कारोबारी को बिक्री करने जा रहे थे। जानकारी होने पर मामले में शामिल सफीपुर के कसाइयों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं लगे। लखनऊ निवासी मांस कारोबारी को पकड़ने के लिए लखनऊ के ठाकुरगंज थाना पुलिस की मदद ली जा रही है। एसओ ने बताया कि कार सवार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर उनके साथ शामिल रहे सफीपुर कोतवाली के पीखी गांव निवासी आरिफ, जाकिर, ओवैद व फतेहपुर चौरासी के सैंता गांव निवासी मल्हू के खिलाफ गो वध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। बताया कि यह लोग छुट्टा गोवंशीय पशुओं को जंगल में इकट्ठा कर उनका वध कर मांस बेचते हैं। मांस को लखनऊ ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के यासीन चौराहा के पास रहने वाला एक कारोबारी 16 हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदता है। सभी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गोमांस की पुष्टि के लिए पकड़े गए मीट का सैंपल लैब भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
इनसेट
ऐसे की घटना
एसओ हरप्रसाद अहरवार ने बताया कि पकड़े गए कसाई अतुफ ने बताया कि मांस ले जाने के लिए वह 8 हजार रुपये प्रति चक्कर वाहन किराए पर लेता है। इनोवा चालक गोविंद के साथ वह कई बार सफीपुर क्षेत्र से मांस ले जा चुका है। रविवार रात 11 बजे वह कार चालक के साथ सफीपुर थाना से नहर को जाने वाले रास्ते से 6 किमी. दूर बाग पहुंचा। यहां पहले से मौजूद पीखी सफीपुर गांव के आरिफ जाकिर, ओवैद और मल्हू की मदद से दो छुट्टा गायों का वध कर मांस कार में भरकर लखनऊ जा रहे थे।