फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Innocent dies of dengue, confirmed in three more patients

Unnao News: डेंगू से मासूम की मौत, तीन और मरीजों में पुष्टि

Fri, 03 Nov 2023 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Innocent dies of dengue, confirmed in three more patients
परियर/उन्नाव। डेंगू पीड़ित पांच साल की मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में तीन और बुखार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

परियर गांव निवासी दीपू कश्यप की पांच साल की बेटी शानवी 26 अक्तूबर को मां प्रीति के साथ अपने ननिहाल अल्मोना गई थी। उसी रात उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई और खून की उल्टियां शुरू हो गईं।
विज्ञापन

आनन-फानन परिजन नजदीक के निजी अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी उल्टियां तो बंद हो गईं लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे कानपुर के कल्याणपुर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। बुधवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रामक रोग विभाग की नोडल अधिकारी डॉ.अंकिता सिंह ने बताया कि शुक्लागंज के गंगानगर में 23 साल की महिला, सिकंदरपुर सरोसी के मैनीखेड़ा में 17 के युवा और मियागंज के अटल नगर में 39 साल के युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है।
सीएमओ डॉ.सत्यप्रकाश ने संक्रमितों के घर के आसपास कीटनाशक का छिड़काव कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed