फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Information about schemes given in legal awareness camp

विधिक जागरूकता शिविर में दी योजनाओं की जानकारी

Thu, 20 Feb 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Information about schemes given in legal awareness camp
उन्नाव। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष मो. अजहर हुसैन इदरीसी के निर्देश पर बीघापुर तहसील में जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। यहां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी सोनकर की अध्यक्षता घरेलू हिंसा, लिंग न्याय और किशोर न्याय से संबंधित कानूनों व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और पॉक्सो अधिनियम की लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

यहां भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के साथ ही संविधान में उल्लिखित मूल कर्तव्यों के संबंध में शपथ भी दिलाई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में उनका कहना था कि इसका शुभारंभ केंद्र की वर्तमान सरकार ने लिंग के अनुपात में समानता लाने की दिशा में उठाया गया एक सराहनीय कदम है। बेटियों कि सुरक्षा और कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के उद्देश्य से इस योजना को लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 11 अप्रैल को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वाद निपटाने व सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में एसडीएम दयाशंकर पाठक, सीओ अंजनी कुमार राय, एसओ मुकेश वर्मा, नायब तहसीलदार सुदीप तिवारी, लोक अदालत के स्थाई सदस्य कमलेश कुमार दीक्षित उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed