फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Increasing number of dengue patients, health department alert

बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sun, 09 Oct 2022 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Increasing number of dengue patients, health department alert
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती बुखार पीड़ित गंभीर मरीज। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिले में बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के उपचार के लिए छह-छह बेडों के दो वार्ड बनाए गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य केंद्रों में भी छह-छह बेड सुरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिसकी मानीटरिंग की जिम्मेदारी जिला मलेरिया अधिकारी को सौंपी गई है। वह सीएचसी में जाकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
मौसम में उतार चढ़ाव के साथ बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ जिला अस्पताल में रोजाना बुखार के 50 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें 10 से 15 मरीज गंभीर बुखार से पीड़ित होते हैं।
विज्ञापन

ऐसे मरीजों का नाम, पता और मोबाइल नंबर अलग रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। बुखार के साथ मलेरिया और डेंगू जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं।
शुक्रवार को मियागंज सीएचसी में हुई बुखार मरीजों की जांच में आसीवन थाने में तैनात महिला सिपाही की मां सहित छह लोग डेंगू पॉजिटिव मिले थे। किट से जांच के बाद अब उनका सैंपल एलाइजा जांच के लिए लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया है। स्वास्थ्य आंकड़ों की माने तो जिले में अब तक डेंगू के 31 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि एलाइजा जांच की सुविधा न होने से जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजे जा रहे हैं। वहां से पुष्टि होने के बाद ही डेंगू मरीज माना जाता है।
डेंगू मरीजों के लिए सीएमओ ने निजी पैथोलॉजी संचालकों के लिए गाइड लाइन जारी की थी। जिसमें बुखार के गंभीर मरीजों में यदि किसी को डेंगू मिलता है तो उसका दूसरा सैंपल सीएमओ कार्यालय भेजा जाएगा।
डेंगू की पुष्टि के लिए उसने राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ भेजा जाएगा। लेकिन निजी संचालक इस आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। जिन्हें डेंगू निकलता है तो वह मरीज रिपोर्ट लेकर निजी अस्पताल इलाज के लिए चला जाता है।

सीएमओ कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से डेंगू जांच के लिए अब तक 290 सैंपल लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल भेजे जा चुके हैं। इसमें 270 की रिपोर्ट भी आ गई है। जिसमें अब तक 31 पॉजिटिव मिल चुके हैं। 20 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed