फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   In Unnao, the couple left the village in fear of the bullies

उन्नाव में दबंगों की दहशत में दंपति ने छोड़ा गांव

Wed, 23 Oct 2019 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
In Unnao, the couple left the village in fear of the bullies
नवाबगंज (उन्नाव)। घर में चोरी के इरादे से घुसे गांव के कुछ युवकों की शिकायत ग्राम प्रधान से करने पर आरोपियों ने गृहस्वामी को पीटकर छत से फेंक दिया। उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज होने पर सुलह का दबाव और धमकियों से परेशान दंपति ने गांव छोड़ दिया। पत्नी पति को लेकर दिल्ली चली गई। वह मजदूरी कर परिवार को पालने के साथ पति का इलाज करा रही है। चार महीने से बिस्तर पर पड़े पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मामला अजगैन थाने के बहाउद्दीनपुर गांव का है। कुलदीप (25) पुत्र कन्हई लाल के घर 19 फरवरी 2019 की रात पांच लोग चोरी के इरादे से घुसे थे। नींद खुलने पर उसने सभी को पहचान लिया और शोर मचाया। उसने प्रधान अनीस को घटना की जानकारी देकर सभी के नाम बताए। प्रधान ने नाराजगी जताई तो आरोपियों ने कुलदीप को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार चार माह बाद 19 जून की रात आरोपी फिर से उसके घर आए और मारपीट कर उसे छत से फेंक दिया। तीन माह तक लखनऊ ट्रामा सेंटर व अन्य अस्पताल में इलाज हुआ पर वह उठकर बैठ नहीं सका। पत्नी गुड़िया व परिवार के लोग थाने के चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद 29 अगस्त को फिरोज उर्फ कारतूस व जुबेर खां के खिलाफ जानलेवा हमला व एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। जान माल की धमकी से परेशान होकर सितंबर माह में दोनों ने गांव छोड़ दिया। न्याय के लिए अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। सीओ अंबरीश भदौरिया ने बताया कि यह उनके समय का मामला नहीं है। पूर्व सीओ भीम कुमार गौतम जांच कर रहे थे। थाने से जानकारी करने पर कुलदीप के नशे की हालत में गिरने की बात पता चली है। जांच करा शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed