{"_id":"5f8887ea8ebc3e9c064f8754","slug":"in-unnao-helmet-was-hung-in-the-hand-of-the-bike-instead-of-the-head-died-in-an-accident-unnao-news-knp5887081100","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में सिर के बजाए बाइक के हैंडिल में टांगे था हेलमेट, हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में सिर के बजाए बाइक के हैंडिल में टांगे था हेलमेट, हादसे में मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे सब्जी विक्रेता की मौत और साथी घायल हो गया। चालक हेलमेट सिर पर लगाने के बजाय बाइक के हैंडिल पर लटकाए था। हेलमेट न लगाने से सिर में गंभीर चोट आने के कारण जान चली गई।
हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरापुर निवासी इलियास (28) पुत्र इदरीश गुर्दे में पथरी से परेशान था। उसका मेडिकल कॉलेज लखनऊ से इलाज चल रहा था। गुरुवार तड़के वह बाइक से गांव के दोस्त शमशाद (23) पुत्र सुहैब को साथ लेकर दवा लेने लखनऊ के लिए निकला। शाम पांच बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर थाना बेहटामुजावर के ग्राम ढुलौआ के पास इलियास को अचानक झपकी लग गई। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने से इलियास बेहोश गया। हालत गंभीर देख इलियास को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। दोस्त शमशाद की हालत सामान्य है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक चला रहा इलियास सिर में हेलमेट लगाने के बजाए उसे बाइक के हैंडिल में टांगे था। सिर में हेलमेट लगा होता तो शायद जान न जाती।
पिता की भी हादसे में हो चुकी मौत
इलियास गांव में हरी सब्जी की ठिलिया लगाता था। उसके पिता इदरीश की चार वर्ष पूर्व लखनऊ संडीला मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतक का एक छोटा भाई नदीम है। इलियास की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसका एक पुत्र निसार 6 माह का है। पत्नी रेहाना और मां महबूबा का रो-रोकर बुरा हाल है।