फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Controversy over blowing notes on dancers in Tilak

Unnao News: तिलक में डांसरों पर नोट उड़ाने में विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Sun, 05 Mar 2023 05:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 Mar 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Controversy over blowing notes on dancers in Tilak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले में अजगैन के छेड़ा गांव में शुक्रवार रात तिलक समारोह के दौरान डांसरों पर नोट उड़ाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर लाठी डंडे चले। दो लोगों के सिर में चोटें आईं है। बीच बचाव में कई रिश्तेदार भी चोटिल हुए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


अजगैन कोतवाली की ग्राम पंचायत जंसार के मजरा छेड़ा गांव में शुक्रवार रात सुरेश राजपूत के बेटे का तिलक था। कार्यक्रम में डीजे पर डांसर भी थीं। देर रात इसी गांव के गजराज और नीरज के बीच रुपये उड़ाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। कुछ देर में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


मारपीट में गजराज व नीरज के सिर में चोटें आईं। ग्रामीणों के अनुसार जिन दो पक्षों में मारपीट हुई है उनमें काफी समय से जमीन का विवाद भी चल रहा है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों ही पक्षों को कोतवाली लाया गया है। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed