{"_id":"6769acf393468ae170095ddd","slug":"in-the-encounter-the-prize-robber-got-shot-in-the-leg-his-partner-escaped-unnao-news-c-221-1-uno1001-124478-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मुठभेड़ में इनामी लुटेरे के पैर में लगी गोली, साथी भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मुठभेड़ में इनामी लुटेरे के पैर में लगी गोली, साथी भाग निकला
विज्ञापन
पाटन (उन्नाव)। धमनीखेड़ा-पाटन मार्ग पर चेकिंग के दौरान सोमवार सुबह पांच बजे पुलिस ने एक इनामी लुटेरे और उसके साथी को घेर लिया। दोनों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग में एक लुटेरे के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी भाग निकला। घायल को कानपुर हैलट रेफर किया गया।
बिहार थाना पुलिस एसओजी के साथ सोमवार सुबह पांच बजे के करीब धमनीखेड़ा-पाटन मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी काले रंग की पल्सर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। एक लुटेरा तो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला, दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। लुटेरे ने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लुटेरे के बाएं पैर में लगी।
पकड़ा गया बदमाश सूरज सिंह निवासी रनागढ़ी थाना माखी है। लुटेरे ने 29 नवंबर 2024 को बिहार क्षेत्र की देवारा नहर पुल के पास दंपती से लूट की घटना स्वीकार की। आरोपी के मुताबिक, घटना में उसके साथ एक और साथी शामिल था। पुलिस ने फरार लुटेरों पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि लुटेरे के पास से बाइक, तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए हैं। उसे कानपुर हैलट रेफर किया गया है। घटनास्थल पर सीओ ऋषिकांत शुक्ला, बिहार थानाध्यक्ष सुरेशचंद मिश्रा के साथ एसओजी की टीम मौजूद रही।