{"_id":"6828de82931d07c2740f3a37","slug":"in-one-sided-love-the-young-man-shot-himself-to-trap-the-girl-unnao-news-c-221-1-uno1001-131204-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एकतरफा प्यार में युवक ने युवती को फंसाने के लिए खुद को मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एकतरफा प्यार में युवक ने युवती को फंसाने के लिए खुद को मारी थी गोली
Sun, 18 May 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 18 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। खेत की रखवाली करने के दौरान 30 अप्रैल को युवक के पेट में तमंचे से गोली लगने की घटना में पुलिस ने जांच की तो घायल ही आरोपी निकला। उसने शादी का प्रस्ताव न मानने पर एक युवती को फंसाने के लिए खुद पर फायर किया था। कानपुर हैलट से छुट्टी होने के बाद युवक घर पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कोडरालखौरा गांव निवासी सुरेंद्र (27) 30 अप्रैल को शाम करीब करीब सात साढ़े बजे खेत में फसल की रखवाली करने के दौरान पेट में गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस की जांच में सुरेंद्र ने एक परिचित युवती पर खेत आकर गोली मारने का आरोप लगाया था। परिजन कानपुर हैलट में इलाज करा रहे थे। वहीं, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही थी। जांच में पता चला कि सुरेंद्र, एक युवती से एकतरफा प्रेम करता था। उसकी शादी तय होने की जानकारी हुई तो उसने युवती को फंसाने के लिए यह नाटक रचा। दो दिन पहले हैलट अस्पताल से छुट्टी होने पर सुरेंद्र घर पहुंचा तो पुलिस ने दोबारा पूछताछ की। इस दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही से तमंचा बरामद किया गया। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि युवक ने एक युवती पर शादी करने का दबाव बनाया और न मानने पर उसे फंसाने के इरादे से खुद पर फायर किया था। रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।