फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   in murder case accused' big brother and pradhan arrested

युवती की हत्या में बड़ा भाई व ग्राम प्रधान गिरफ्तार

Thu, 17 Mar 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
in murder case accused' big brother and pradhan arrested
उन्नाव। युवती की हत्या कर शव को आश्रम परिसर में गड्ढे में दबाने के मामले में पुलिस ने मुख्यआरोपी रजोल के
विज्ञापन

बड़े भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह और बरवट के ग्राम प्रधान को गिरफ्तार किया है। मृतका की मां ने मुख्य हत्यारोपी जरोल के साथ इन दोनों को भी घटना में शामिल बताया था।
सपा सरकार में उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन रहे स्व. फतेहबहादुर सिंह के बेटे रजोल ने आठ दिसंबर 2021 को शहर की एक 22 वर्षीय युवती को अपने साथी सूरज सिंह की मदद से कार से अगवा किया था। उसे अपने पिता के कब्बाखेड़ा स्थित दिव्यानंद आश्रम ले जाकर हत्या कर दी थी और शव को मिट्टी में दबा दिया था। पुलिस ने दो महीने बाद 10 फरवरी को शव बरामद कर हत्याकांड का खुलासा किया था और मुख्य हत्यारोपी प्रापर्टी डीलर रजोल और उसके साथी सूरज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

मृतका की मां ने रजोल के बड़े भाई, सफीपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह और उसके खास बरवट ग्राम प्रधान संजय सविता की भी संलिप्तता बताई थी। पुलिस ने विवेचना में दोनों को मुख्य हत्यारोपी को संरक्षण देने का दोषी पाया। इसी आधार पर गुरुवार शाम दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सदर कोतवाली प्रभारी ओपी राय ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेचना में जोभी नाम सामने आएंगे सभी को खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed