फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   in fog, speed slow

कोहरा बढ़ते ही वाहनों की रफ्तार घटी

Sun, 07 Dec 2014 12:33 AM IST
ब्यूराो, अमर उजाला उन्नाव
ब्यूराो, अमर उजाला उन्नाव Updated Sun, 07 Dec 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
in fog, speed slow
उन्नाव/शुक्लागंज। कोहरा की रफ्तार बढ़ते ही वाहनों की रफ्तार मंद पड़ गई है। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे नगर कोहरे की चादर ओढ़े रहा। लाइट जलाकर वाहनों को चलाना पड़ा। दोपहर करीब 11 बजे के बाद लोगों को सूर्य देव के दर्शन हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह से ठंड ने एक दम से गति पकड़ी और ठिठुरन वाली सर्दी का एहसास कराना शुरू कर दिया। शुक्रवार को रात में ही कोहरा गिरने लगा था जो शनिवार को सुबह दस बजे के बाद छटा।
विज्ञापन

मौसम के जानकारों का कहना है कि अगले एक सप्ताह के अंदर हाड़ कंपाऊ सर्दी पड़ेगी। सर्दी का असर नगर की बाजारों पर भी देखने को मिलने लगा है।
 लोगों के घरों से देर से निकलने के कारण दोपहर में ही बाजारों में  रौनक देखने को मिल रही है। लोग दिन भर आग के आसपास ही दुबके रहे। सूर्यास्त के बाद कोहरा फिर बढ़ गया। सड़कों पर वाहनों का रेंगना जारी रहा। शाम होते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। ठंड के चलते गलन में खासा इजाफा हो गया। हालांकि वृद्धों और बच्चों ने ठंड से बचाव के लिए खुद को कपड़ों से ढंककर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed