फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   in compitation

प्रतियोगिता में दुखाई प्रतिबा

Fri, 28 Oct 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 28 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
in compitation
competition - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दिवाली पर स्कूलों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सफीपुर तहसील के गांव उच्च प्राथमिक स्कूल बरम्भौला में दीवाली का पर्व बच्चों की सहभागिता के साथ मनाया गया। यहां छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं को साफ किया बाद में रंगीन कागजों से उसे सजाया। बच्चों ने विभिन्न रंगों के साथ चोकर व चूनी से रंगोली बनाई। फुलझड़ी व मस्ताब जलाकर दीवाली का पर्व भी मनाया। इस दौरान प्रधानाचार्य दुर्गा देवी, शिक्षक जितेंद्र कुमार अगिभनहोत्री, कीर्ति शर्मा उपस्थित रहीं।

ब्लाक सिकंदरपुर सरोसी के उच्च प्राथमिक स्कूल जूडापुरवा में शिक्षक प्रवीन कुमार के नेतृत्व में दीप सज्जा व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रशेखर ने कहा कि हमें अपने अंदर की अच्छाई रूपी प्रकाश को पहले प्रज्वलित करना चाहिए। इससे अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर समाज में व्याप्त अशिक्षा, भेदभाव, छुआछूत व वैनमनस्यता जैसी बुराईयों का विनाश करना चाहिए। इससे हमारा देश उन्नति कर सके। प्रतियोगिता में कक्षा आठ के छात्र अजय ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस दौरान रवी, गोविंद, मनीषा, लक्ष्मी, आरती, मुस्कान, अनुराग व सरस्वती मौजूद रहे। बाबूलाल यादव उच्चतर माध्यमिक स्कूल में दीवाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नौ के छात्रों को प्रथम, कक्षा दस के छात्रों ने द्वितीय व कक्षा छह के छात्र-छात्राओं ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आचार्य विनय यादव ने छात्र-छात्राओं को पटाखों से होने वाले नुकसान संबंधी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed