फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bank robbery attempt

बैंक ऑफ इंडिया में चोरी का प्रयास

Fri, 20 Jan 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Fri, 20 Jan 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bank robbery attempt
searching - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

शहर में आवास विकास बाइपास तिराहा के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया की दही चौकी ब्रांच में बुधवार करीब एक बजे चोरों ने धावा बोला। चोरों ने सबसे पहले सीढ़ियों के पास लगे चैनल का ताला तोड़ा इसके बाद बैंक के ठीक बाहर लगे शटर और चैनल की चेन तोड़ दिया। चोरों ने बैंक के भीतर पहुंचने के लिए ग्लास डोर तोड़ने का प्रयास किया। गैंग का एक सदस्य ग्लास डोर और चैलन के बीच से चढ़ा और कूदकर बैंक हाल में पहुंच गया। इसके बाद साबड़ से लॉक तोड़कर कैश रूम का दरवाजा खोलकर भीतर दाखिल हो गया। चोरों ने कैश सेफ का दरवाजा और लॉक तोड़ने का काफी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। सुबह नौ बजे बैंक का चपरासी राकेश कुमार पहुंचा तो चैनल और शटर टूटा देख मैनेजर कमलेश कुमार गुप्ता को सूचना दी। बैंक में चोरी की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन बैंक के सुरक्षा अधिकारी डीएस रावत, सीओ सिटी ह्रदेश कुमार और कोतवाल आईपी सिंह पहुंचे। इसके बाद फील्ड यूनिट और स्निफर डॉग भी पहुंचा। स्निफर डॉग बैंक के भीतर से बाहर मार्ग तक चक्कर लगाने के बाद रुक गया। फील्ड यूनिट ने अलग-अलग स्थानों से फिंगर प्रिंट लिए है। कोतवाल ने सीसी टीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो पता चला कि एक ही चोर  बैंक के भीतर पहुंचा है। बैंक मैनेजर कमलेश कुमार गुप्ता की तहरी लेकर पुलिस ने सीसी टीवी कैमरे की फुटेज लेकर जांच शुरू की है। पुलिस फोटो के आधार पर चोर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
 
बैंक में रात को सुरक्षा व्यवस्था नहीं
बैंक मैनेजर ने बताया कि दिन के समय तो बैंक में सिक्योरिटी गार्ड रहता है। लेकिन रात के समय कोई गार्ड नहीं है। उन्होंने बताया कि रात के समय पुलिस गश्त करती है।
विज्ञापन


दो सौ मीटर दूर है पुलिस पिकेट
जिस बैंक में चोरी के प्रयास की घटना हुई है उससे बमुश्किल दो सौ मीटर दूर पुलिस की पिकेट रहती है। पिकेट ड्यूटी में तैनात पुलिस जवान रात में गश्त भी करते हैं। सूत्रों की माने तो पिकेट ड्यूटी में तैनात पुलिस जवान गश्त में कम हाईवे से निकलने वाले भार वाहनों को रोकने और चेक करने में ज्यादा व्यस्त रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पहले भी इसी बिल्डिंग में हो चुकी है वारदात
एक साल पहले इसी बिल्डिंग में स्थित टाटा मोटर्स के शोरूम बदमाशों ने धावा बोला था। बदमाश शोरूम में रखी तिजोरी भी उठा ले गए थे। हालांकि उस तिजोरी में ज्यादा कैश नहीं था। पास में ही एक एटीएम में सो रहे सिक्योरिटी गार्ड के आवाज देने पर बदमाशों ने उसे लहूलुहान कर दिया था।

इनसेट
पुलिस को शक, घटना में जानकार का हाथ
पुलिस को शक है कि घटना में आसपास के किसी दुकान या शोरूम में काम करने वाले का हाथ है। पुलिस का मानना है कि चोर यह अच्छी तरीके से जानते थे कि बैंक में रात के समय कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं रहता है। चोर बैंक के भीतर पहले से रैकी करने के बाद वारदता को अंजाम देने पहुंचा। पुलिस सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई चोर की फोटो से आसपास के गैराज, शोरूम व अन्य दुकानों में काम करने वाले या पूर्व में काम कर चुके कर्मचारियों के रूप में पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed