{"_id":"65b2c78657e66d49e50d8886","slug":"importance-of-voting-explained-through-human-chain-unnao-news-c-221-1-sknp1055-109059-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मानव शृंखला से बताया मतदान का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मानव शृंखला से बताया मतदान का महत्व
विज्ञापन
उन्नाव। जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 2.2 किलोमीटर की मानव शृंखला बनाई गई। लोगों को मतदान का महत्व बताया। साथ ही उन्हें मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
शहर के नॉर्मल स्कूल से राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। 2.20 किमी में मानव शृंखला बनाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इसमें विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के लगभग साढ़े तीन हजार छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
रैली के समापन स्थल राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में वृहद मतदाता जागरूकता से संबंधित रंगोली बनवाई गई। शास्त्री तिराहे के पास आल्हा गायन तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास नृत्य आयोजित कराया गया। रैली के समापन पर उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ व नए बनाए गए मतदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा, सीडीओ ऋषिराज, एडीएम नरेंद्र सिंह व एसडीएम सदर नम्रता सिंह अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बच्चों ने मतदान की अपील की
बांगरमऊ। आरएस पब्लिक स्कूल में मतदाता जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। आरएस चौराहे पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें शामिल बच्चों ने लोगों एवं आसपास के दुकानदारों से मतदान के दिन वोट डालने की अपील की।
प्रबंधक रिज़वान अहमद ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए वोट डालना अति आवश्यक है। प्रबंधक ने मतदान के लिए 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की भी जानकारी दी। प्रबंधक ने विद्यालय की शिक्षिका रुचि पांडे, ज़ेबा, शिखा आदि का आभार जताया। प्रधानाचार्य संतोष कुमार, उपप्रधानाचार्य अंजू वाजपेई एवं आमिर अहमद भी मौजूद रहे।
पुरवा में भी निकाली गई रैली
पुरवा। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम रनवीर सिंह के नेतृत्व में 25 एनसीसी कैडेट्स मौरावां ने मिर्री चौराहा तक जागरूकता रैली निकाली। दो विद्यालयों में लंगरपुर व मझिगवां सदकू उप्र स्कूल के 15 बच्चों ने चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। 25 बीएलओ व पांच सुपरवाइजरों को मतदाता सूची पुनरीक्षण में बेहतर कार्य करने का प्रशस्ति पत्र सौंपा। सीओ सोनम सिंह भी मौजूद रहीं।