फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   If you had said it politely, I would have tolerated everything.

Unnao News: तुम सलीके से कह गए होते, हम भी हर बात सह गए होते

Mon, 23 Mar 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
If you had said it politely, I would have tolerated everything.
फोटो-14- कार्यक्रम में ​शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते
उन्नाव। अभ्युदय सेवा संस्थान व संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में मोतीनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाल चंद्र त्रिपाठी ने कवि सम्मेलन का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया। उन्होंने तुम सलीके से कह गए होते, हम भी हर बात सह गए होते सुनाई तो लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं।
विज्ञापन

कानपुर के अंसार काम्बरी ने हाथ देना न संन्यास के हाथ में, कुछ समय तो रहो उम्र के साथ में, एक भी लांछन सिद्ध होगा नहीं, अग्नि में जानकी सी जलो तो सही पढ़ी। गजलकार अनुराग मिश्र गैर ने गजलों के माध्यम से समाज में भाईचारे का संदेश दिया। हास्य कवि अनुभव अज्ञानी ने हास्य कविताओं के माध्यम से लोगों को गुदगुदाया। कवि अखिलेश अवस्थी ने गरीब की होली दिवाली और उसकी बदहाली पर गीत सुनाकर लोगों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने वरिष्ठ साहित्यकार कुंवर राजेंद्र सिंह सेंगर को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में चंदन टीका व फूलों से होली खेली गई। यहां पर अभ्युदय संस्था के संरक्षक डॉ. मनोज श्रीवास्तव, संस्कार भारती के अध्यक्ष डॉ. प्रभात सिन्हा, महामंत्री सिया राम पांडेय, कोषाध्यक्ष संजीव निगम, अधिवक्ता ओपी तिवारी, अनिरुद्ध सौरभ, शिशिर अस्थाना, विश्व हिंदू परिषद के सुरेश पांडेय, निम्मी अरोड़ा, वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र शंकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed