{"_id":"604277c78ebc3e8ca534069b","slug":"idols-of-radha-and-krishna-stolen-from-the-temple-unnao-news-knp6158447139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से राधा-कृष्ण की मूर्तियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर से राधा-कृष्ण की मूर्तियां चोरी
विज्ञापन
बीघापुर (उन्नाव)। दो सौ वर्ष पुराने ठाकुरद्वारा मंदिर से चोरों ने राधा और कृष्ण की मूर्तियां पार कर दीं। शुक्रवार सुबह मूर्तियां चोरी होने की जानकारी पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि मूर्तियां अष्टधातु की हैं। हालांकि मंदिर के पुजारी ने तहरीर में इसका जिक्र नहीं किया है। पुलिस पत्थर की मूर्तियां बता रही है।
गांव शिवगंज में ठाकुरद्वारा मंदिर में रोजाना ग्रामीण पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। गुरुवार रात चोरों ने राधा-कृष्ण की दो मूर्तियां पार कर दीं। पुजारी शिवगंज निवासी शशिकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो मार्च को अज्ञात व्यक्ति ने ठाकुरद्वारा में स्थापित कृष्ण जी की मूर्ति नीचे फेंक दी थी। इसे सुव्यवस्थित किया गया था।
शुक्रवार की सुबह गांव के लोग मंदिर दर्शन करने पहुंचे तो कृष्ण व राधा की मूर्ति गायब मिलीं। ग्रामीणों में मूर्तियों के अष्टधातु की होने की चर्चा है। सीओ बीघापुर कृपाशंकर कनौजिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मूर्ति पत्थर की होने की बात सामने आई है। अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।