फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   husband killed wife

पत्नी की हत्या

Mon, 28 Feb 2022 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
husband killed wife
आरती का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
हसनगंज (उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर वादे गांव में रविवार देर रात युवक ने पत्नी की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी और कोतवाली जाकर समर्पण कर दिया। हत्यारोपी ने पत्नी के फोन पर किसी दूसरे से बात करने से नाराज होेने की बात कही। वहीं मृतका की मां ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने की तहरीर देकर दामाद सहित चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अहमदपुर वादे गांव निवासी अरुण (28) की शादी आठ वर्ष पहले औरास थानाक्षेत्र के प्रतापपुर धमियाना गांव निवासी रामपाल की बेटी आरती से हुई थी। उसका छह साल का बेटा अखिल है। रविवार देर रात अरुण ने आरती का उसकी ही साड़ी से गला घोंट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह रात में ही कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना बताई।
विज्ञापन

आरोपी की बात सुनकर पुलिस दंग रह गई। आनन-फानन मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अरुण ने बताया कि पत्नी आरती अक्सर किसी से फोन पर बात करती थी। कई बार मना करने के बाद भी उसने बात करनी बंद नहीं की। रविवार रात इसी बात को लेकर गुस्से में उसने पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मांग पूरी न होने पर हत्या की बात कहकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया। मृतका की मां राजरानी की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी अरुण, उसकी मां, भाई कल्लू, भतीजे जितेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed