फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Hurt by forcibly occupying the land, the old man set himself on fire

Unnao News: जमीन पर जबरन कब्जा करने से आहत वृद्ध ने खुद को लगाई आग

Thu, 13 Apr 2023 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hurt by forcibly occupying the land, the old man set himself on fire
उन्नाव। पवई आवास बनाने के दौरान पड़ोसी ने बुजुर्ग पैतृक मकान की पुरानी दीवार को काट कर अपनी दीवार बनाने लगा। सूचना पर पहुंचे बुजुर्ग ने विरोध किया तो पड़ोसियों ने धमकाया और गाली गलौज करने लगे। इससे आहत होकर पीड़ित ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना से हड़कंप मच गया और पड़ोसी व मजदूर भाग निकले। लोगों ने आग बुझाई, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। झुलसे बुजुर्ग को देर शाम कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के पवई गांव निवासी विजयशंकर अग्निहोत्री (58) शहर के सिविल लाइन में बने मकान में परिवार के साथ रहते हैं। गांव में उनका पैतृक घर और खेती है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी रमेश उर्फ राजन की पत्नी सावित्री के नाम पर सरकारी आवास स्वीकृत हुआ है। आरोप है कि पड़ोसी उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर पांच अप्रैल को माखी थाने में तहरीर दी थी, पुलिस पहुंची और जांच की औपचारिकता पूरी कर लौट गई। बुधवार को पड़ोसी उनके मकान की दीवार को काट अपनी दीवार का निर्माण करा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर वह गांव पहुंचे और विरोध किया। पुलिस को फोन कर जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की सूचना दी। इसी दौरान पड़ोसी, परिवार की महिलाओं को आगे कर गलौज करने लगे। इससे आहत होकर उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। उन्होंने बताया कि करीब बीस साल से पड़ोसी कभी उनके खेत की मेड़ काट देता है तो कभी घर के बाहर की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करता है। तमाम शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होती। इससे परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

सफीपुर सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने जिला अस्पताल पहुंचकर विजय शंकर के बयान दर्ज किए। सीओ ने बताया कि इस मामले में नौ अप्रैल को ग्राम प्रधान व अन्य लोगों की मौजूदगी में समझौता हुआ था। बुधवार को पहुंचे विजय शंकर ने समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। जिस पर कहासुनी होने लगी। तभी उन्होंने आत्मदाह का प्रयास किया। बताया कि जमीन पर कब्जा करने वालों को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी जमीन पर निर्माण होते देख विजय अग्निहोत्री ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। लेकिन काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची। उधर पड़ोसी गाली गलौज करते हुए देख तेजी से दीवार का निर्माण कराने लगे। असहाय विजय ने आत्मदाह का फैसला ले लिया। उन्होंने बताया कि इससे पहले पड़ोसी उनके पिता जी से जीवन भर लड़ते और परेशान करते रहे। अब उन्हें परेशान कर रहे हैं। आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती। इससे अब वह ऊब चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed