फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Hundreds of rice dipped bigha

सैकड़ों बीघे धान डूबा

Tue, 03 Nov 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव Updated Tue, 03 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of rice dipped bigha
शारदा नहर की पुरवा ब्रांच में ज्यादा पानी छोड़े जाने व नहर की पटरी कम चौड़ी होने से पांच दिन बाद फिर नहर की खांदी कट गई। इससे सैकड़ों बीघे धान की कटी व खेतों में खड़ी फसल पानी में डूब गई। इससे गरीब किसानों के परिवार पालने को लेकर संकट आ गया है।
विज्ञापन


  विकास खंड के गांव घूरखेत व बिछिया में इन दिनों नहर का कहर किसानों पर भारी पड़ रहा है। रविवार रात पुरवा ब्रांच की नहर की खांदी अचानक दोनों गांव के बीच कटने से पानी का बहाव  तेज हो गया। इससे सैकड़ों गरीब किसानों की धान की फसल जलमग्र हो गई।
विज्ञापन


 सुबह अपने खेतों की ओर निकले किसान यह देख कर सन्न रह गए। इसके बाद किसान खुद टूटी नहर बांधने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद जब नहर को नहीं बांधा जा सका तो सभी ने चंदा कर जेसीबी मंगवाई। इससे नहर को बांधा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के किसानों  पप्पू यादव, उमाशंकर, गंगाराम, अशोक, शिववरन, राजू यादव, सूरज कुमार रावत, आशीष और विकास ने बताया क्षेत्रीय लेखपाल को इसकी जानकारी दी गई लेकिन दोपहर तक कोई विभागीय कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।


एक सप्ताह पहले इसी ब्रांच की नहर के मद्दीखेड़ा गांव के पास कट जाने से सैकड़ों बीघे धान की फसल डूब गई थी। किसानों की माने तो मामले की जानकारी जिले के अफसरों को दी जाती है फिर नहर का बहावबंद किया जाता है। इसका परिणाम गरीब किसानों को भुगतना पड़ता है। नहर विभाग के क्षेत्रीय जेई केके ने बताया उन्हे नहर की खांदी कटने की कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed