फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   How will daughter's hands turn yellow Farmers worried about loan repayment.

Unnao News: कैसे पीले होंगे बिटिया के हाथ, कर्ज अदायगी को लेकर चिंतित किसान

Tue, 09 Apr 2024 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
How will daughter's hands turn yellow  Farmers worried about loan repayment.
फतेहपुर चौरासी। गंगा के तटवर्ती क्षेत्र के किसानों का गंगा की रेती में बोई जाने वाली जायद की फसल जीवकोपर्जन का प्रमुख साधन है। दो दिन पूर्व गंगा का जलस्तर बढ़ जाने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को जलस्तर तो स्थिर हो गया लेकिन फसलों में पानी कम नहीं हुआ है। गांव चिरंजूपुरवा के परशुराम, अर्जुन, महेश, सुरेश, रामकुमार, राघवेंद्र आदि किसानों ने बताया कि गंगा बढ़ने से काफी फसलें डूब गई हैं। जिससे किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। 50 हजार रुपये से अधिक एक बीघा में लागत आने से किसान कर्ज लेकर फसलें करते है
विज्ञापन

। फसलों के डूबने से जीविकोपार्जन के साथ कर्ज अदायगी की भी समस्या खड़ी हो गई है। चौगवां, मन्ना नगरी, चिरंजू पुरवा, सहरिया बंगला हिंदूपुर, गड़ाई, धन्नापुरवा, दबौली आदि गांव के किसानों को गंगा का जलस्तर बढ़ने से नुकसान हुआ है। बड़ी बात यह कि फसल नुकसान से किसान सदमे में हैं लेकिन उनकी सुध लेने की जिम्मेदारी किसी ने नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि फसल नुकसान होने के बाद न तो लेखपाल जांच करने आए और ना ही झांकने कोई अन्य अधिकारी तक पहुंचे। मामले की जानकारी के लिए एसडीएम बांगरमऊ नम्रता सिंह को फोन मिलाया गया लेकिन उन्होंने फोन उठाना तक जरुरी नहीं समझा। डीएम गौरांग राठी ने बताया कि राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजकर क्षति का आंकलन कराया जाएगा।
----
किसानों की व्यथा
गांव मन्नानगरी के किसान गंगादीन ने बताया कि उन्होंने पांच बीघा गंगा की रेत में खरबूजा बोया था। गंगा के जलस्तर बढ़ने से सारी फसल डूब गई। एक बीघा खरबूजा की बुआई में करीब 50 हजार रुपये लागत आती है। फसल की बोआई के लिए बैंक से डेढ़ लाख रुपये कर्ज लिए थे। 11 जुलाई को बेटी की शादी है। खरबूजे की फसल से ही कर्ज अदायगी के साथ बेटी के हाथ पीले करने की उम्मीद पर गंगा के बढ़े जलस्तर ने सब किए कराए पर पानी फेर दिया।

----
गांव मन्नानगरी के देवीदीन ने बताया कि बैंक से दो लाख रुपये कर्ज लेकर खरबूजा गंगा के रेत में बोया था। गंगा के जलस्तर में अचानक बढ़ोत्तरी होने से दो बीघा फसल डूब गई। जिससे वहां काफी नुकसान हुआ है। वहीं कर्ज की अदायगी को लेकर चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed