{"_id":"6511d60e5fcb40d86d0354c4","slug":"housing-given-to-ineligible-person-now-rs-120-lakh-will-have-to-be-returned-unnao-news-c-221-1-sknp1055-3558-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अपात्र को दिया आवास, अब लौटाने होंगे 1.20 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अपात्र को दिया आवास, अब लौटाने होंगे 1.20 लाख रुपये
Tue, 26 Sep 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
-सुमेरपुर के ग्राम नैकामऊ में महिला लाभार्थी मिली अपात्र
-बीडीओ ने की जांच, विभागीय जिम्मेदारों पर भी होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पाटन। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवंटन में की गई गड़बड़ी की शिकायत पर हुई जांच में अनियमितता सामने आई है। अपात्र पाए जाने पर खंड विकास अधिकारी ने रिकवरी के आदेश दिए हैं।
विकासखंड सुमेरपुर के ग्राम नैकामऊ में रेखा पत्नी महेश को योजना के सापेक्ष पात्रता के आधार पर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास आवंटित किया गया था। गांव निवासी दयाशंकर ने 26 अगस्त को जनसुनवाई के माध्यम आवास में गड़बड़ी किए जाने की शिकायत की थी। शिकायत पर खंड विकास अधिकारी सुमेरपुर ने जांच की। जिसमें रेखा अपात्र पाई गई। जिन्हें आवास के निर्माण के लिए दी गई 1.20 लाख की किस्त जारी कर दी गई थी।
इधर धनराशि स्वीकृत होने के बाद आवास का निर्माण भी शुरू हो चुका था। जांच में अपात्र पाए जाने पर खंड विकास अधिकारी सुमेरपुर द्वारा अपात्र लाभार्थी से पैसे की एकमुस्त रिकवरी के आदेश दिए गए हैं। बीडीओ संध्या रानी ने बताया कि अपात्र पाए जाने वाले लाभार्थी से रिकवरी के साथ ही उसे पात्रता सूची में दर्ज करवाने वाले जिम्मेदारों पर भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कच्ची छत के नीचे जीवनयापन कर रही हैं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
परियर। पात्रों को अपात्र दिखा कर आवास सूची से बाहर कर दिया गया है। पीड़ित महीनों से ब्लाक के चक्कर लगा रहे हैं। विकासखंड सिकंदपुर सरोसी की ग्राम पंचायत ऐरा भदियार निवासी सावित्री पत्नी रामपाल व इसी ग्रामसभा के दीवानखेड़ा निवासी रिंकी पत्नी अनुज ने विकासखंड सरोसी बीडीओ को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि दोनों मजदूरी कर अपना जीवन यापन करती हैं। वर्षों से कच्ची छत के नीचे अपना जीवनयापन कर रही हैं। बताया कि पात्र होने के बाद भी उन्हें आज तक आवास नहीं दिया गया।कई बार सूची में नाम दर्ज कराया लेकिन उसे हटा दिया गया। एडीओ विनोद वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी।