फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   hospital without panjikaran seal

दो महीने से बिना पंजीकरण चल रहा था निजी अस्पताल, सील

Thu, 12 May 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
hospital without panjikaran seal
बांगरमऊ। हरदोई-उन्नाव मार्ग स्थित रहमान चैरिटेबल हॉस्पिटल के बाहर रखा जेनरेटर हटाने के दौरान स्टाफ ने विरोध जताया। मामला बढ़ता देख एसडीएम ने सीएचसी प्रभारी को बुलाकर अस्पताल के पंजीकरण की जांच कराई। पंजीकरण न मिलने पर भर्ती चार मरीजों को सीएचसी भेजा गया। इसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

हरदोई-उन्नाव मार्ग पर सीएचसी से करीब 700 मीटर दूर रहमान चैरिटेबल हॉस्पिटल दो माह पहले खोला गया था। इसका पंजीकरण अभी तक नहीं हो पाया है। बुधवार को कस्बे में एसडीएम अंकित शुक्ला अतिक्रमण हटवा रहे थे।
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर रखा जेनरेटर हटाने का कर्मियों ने विरोध किया। मामला बढ़ता देख एसडीएम ने सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार सिंह को बुलवाया। अस्पताल में न्यू कटरा की रामजानकी, आसत गांव की रेखा, अरगूपुर की ललिता देवी व ढोरिया जामड़ के सचिन का इलाज होता मिला। एसडीएम के निर्देश पर मरीजों को सीएचसी भेजा गया। अस्पताल को सील कर दिया गया है। एसडीएम अंकित शुक्ला ने बताया कि अस्पताल संचालक पर कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लीनिक बंद कराया
पुरवा। हिलौली ब्लॉक के करदहा में संचालित चांदसी क्लीनिक के बिना पंजीकरण संचालन की सीएमओ कार्यालय में शिकायत हुई थी। एसीएमओ डॉ. जयराम सिंह जांच करने पहुंचे। संचालक डॉ. कृष्णा पंजीकरण संबंधी कागज नहीं दिखा पाए। बताया कि वह घर पर रखा है। इस पर तत्काल क्लीनिक बंद कराया गया। निर्देश दिए कि तीन दिन में पंजीकरण सीएमओ कार्यालय आकर दिखाएं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed