{"_id":"66d646821faf8484a001b3e4","slug":"hospital-sealed-case-filed-against-operator-for-negligence-in-treatment-unnao-news-c-221-1-uno1004-119231-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हॉस्पिटल सील, इलाज में लापरवाही बरतने पर संचालक पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हॉस्पिटल सील, इलाज में लापरवाही बरतने पर संचालक पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
औरास। गर्भवती के गलत इलाज के मामले में सोमवार को सीएचसी प्रभारी सहित चार सदस्यीय टीम ने लक्ष्य हॉस्पिटल को सील कर दिया। हॉस्पिटल संचालक को नोटिस देकर पंजीकरण से जुड़े कागज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने संचालक पर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
औरास थानाक्षेत्र के निरखीखेड़ा मजरा मिर्जापुर अजिगांव निवासी बाबूलाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी दीपा (28) पत्नी सोहन लाल रक्षाबंधन पर मायके आई थी। दीपा आठ माह की गर्भवती थी। 26 अगस्त को सिर में दर्द होने पर वह औरास के लक्ष्य हॉस्पिटल दवा लेने गई थी। आरोप लगाया था कि हॉस्पिटल में डॉक्टर ने गलत इलाज किया। इससे एक घंटे में ही दीपा की तबीयत बिगड़ गई। गंभीर होने पर हॉस्पिटल संचालक ने रुपये लेने के बाद जवाब दे दिया था।
इसके बाद परिजनों ने दीपा को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां ऑपरेशन से उसने मृत बच्चे को जन्म दिया था। जांच के लिए औरास सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप कुमार के नेतृत्व में गठित चार सदस्यीय टीम ने सोमवार को लक्ष्य हॉस्पिटल की जांच करने पहुंची। संचालक से पंजीकरण दिखाने के लिए कहा लेकिन वह कोई भी कागज प्रस्तुत नहीं कर सके। टीम ने संचालक के बयान दर्ज किए। इसके बाद हॉस्पिटल को सील करा दिया।
विज्ञापन
सीएचसी प्रभारी ने बताया कि हॉस्पिटल के गेट पर नोटिस भी चस्पा की गई है। संचालक को कागज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अगर कागजात नहीं दिखा पाए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सत्येंद्र, अजीत कुमार, आलोक कुमार भी मौजूद रहे। वहीं, पीड़िता के पिता बाबूलाल की तहरीर पर औरास थाना पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक पर इलाज में लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।