{"_id":"6564e7b9b481f2aadc06ad94","slug":"hope-for-pleasant-journey-on-kanpur-lucknow-highway-unnao-news-c-221-1-sknp1055-6397-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सुहाने सफर की जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सुहाने सफर की जगी उम्मीद
Tue, 28 Nov 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो-18
हाईवे पर नवाबगंज से उन्नाव तक पूरे गड्ढे भर दिए जाएंगे, एनएचएआई का दावा 90 फीसदी काम पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर हुए गड्ढों की मरम्मत शुरू करा दी गई है। एनएचएआई के अधिकारियों ने गड्ढों पैच वर्क शुरू करा दिया है। इससे लोगों को जल्द राजमार्ग पर सुहाने सफर की उम्मीद जगी है।
लखनऊ से कानपुर की दूरी करीब 65 किलोमीटर है। इस समय उन्नाव बाईपास से बनी सीमा तक इतने ज्यादा गड्ढे हैं कि वाहन सवारों को इस सफर करना मुश्किल हो गया है। पता ही नहीं चलता है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क। यहां से गुजरने वालों का सफर हिचकोले खाते ही बीतता है। जर्जर मार्ग पर आए दिन वाहन फंसने से जाम लगता है।
हाल यह है कि कई जगह गड्ढों का डामर बह जाने से उस स्थान की बजरी सड़क पर फैल गई है। दोपहिया और साइकिल सवारों के लिए बजरी मुसीबत बन गई है। कानपुर-लखनऊ मुख्य मार्ग होने के कारण प्रतिदिन हजारों की संख्या में भारी वाहन के साथ चौपहिया व दोपहिया वाहन गुजरते हैं। अब एनएचएआई के इंजीनियरों ने पैच वर्क शुरू करा दिया है। जिससे लोगों को जल्द हिचकोले खाते सफर से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
कोट
गड्ढों को भराने का काम शुरू करा दिया है। नवाबगंज से उन्नाव तक पूरे गड्ढे भर दिए जाएंगे। लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। अगले कुछ दिनों में हाईवे को पूर्ण रूप से गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। नीलेश सिंह, एनएचएआई साइड इंजीनियर।