फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Home sample patients will not have another sample

होम आइसोलेट मरीजों का नहीं होगा दूसरा सैंपल

Sat, 22 Aug 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Home sample patients will not have another sample
उन्नाव। होम आइसोलेट कोरोना संक्रमित मरीजों का दूसरा सैंपल जांच के लिए नहीं भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के दस दिन बाद उन्हें स्वस्थ मान लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना की हो रही जांच में कई ऐसे मरीज सामने आ रहे हैं जिनमें कोई लक्षण नहीं हैं। उसके बाद भी वह संक्रमित हैं। ऐसे मरीजों के लिए सरकार ने होम आइसोलेशन की सुविधा दी है। इसके लिए घर के जिस कमरे में मरीज रहें उसमें अटैच बाथरूम और शौचालय होना अनिवार्य है। जिन मरीजों के घर में यह सुविधा नहीं है। उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। जिले में इस समय 150 कोरोना मरीज होम आइसोलेट हैं। जिनकी स्वास्थ्य विभाग देखभाल भी कर रहा है। इन मरीजों के लिए शासन ने नई गाइडलाइन जारी की है। होम आइसोलेट हुए दस दिन बीत जाने के बाद उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं होती है तो उनकी दोबारा जांच न कराई जाए। उन्हें स्वस्थ मान लिया जाए।

होम आइसोलेशन प्रभारी डॉ. तन्मय कक्कड़ ने बताया कि होम आइसोलेट सामान्य मरीजों की जांच न करने के आदेश हुए हैं। लेकिन यदि किसी मरीज में लक्षण मिलते हैं तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed