फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   HMA Group will enter agricultural product packaging sector with Dubai company

Unnao News: दुबई की कंपनी के साथ कृषि उत्पाद पैकेजिंग क्षेत्र में उतरेगा एचएमए ग्रुप

Mon, 14 Oct 2024 02:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
HMA Group will enter agricultural product packaging sector with Dubai company
सोनिक। मांस निर्यातक ग्रुप एचएमए दुबई की स्नैक फूडस्टफ एलएलसी कंपनी के साथ कृषि उत्पाद पैकेजिंग क्षेत्र में उतरने जा रहा है। जनपद में उद्यम लगाने के लिए कंपनी से ग्रुप का 2000 करोड़ का करार हुआ है। कंपनी का प्रतिनिधि मंडल उद्यम से जुड़ी औपचारिकता पूरी करने इसी महीने दुबई से आ रहा है।
विज्ञापन

दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र में एचएमए ग्रुप की मांस निर्यातक कंपनी एओवी संचालित है। वर्तमान में ग्रुप की उन्नाव के अलावा दिल्ली, अलीगढ़ और आगरा में भी शाखाएं हैं। मुख्य कार्य पशुओं की स्लाॅटरिंग और मांस निर्यात का है। साथ ही पैकेट बंद मछली व चावल भी विदेशों में निर्यात किया जाता है।
विज्ञापन

अब एचएमए ग्रुप ने दुबई की प्रमुख कृषि उत्पाद पैकेजिंग कंपनी स्नैक फूडस्टफ एलएलसी के साथ 2000 करोड़ का करार किया है। 12 अक्तूबर को दुबई की कंपनी ने एचएमए ग्रुप के साथ मिलकर संयुक्त रूप से जनपद में उद्यम लगाने के लिए करार पर हस्ताक्षर किए हैं। ग्रुप के अध्यक्ष रफीक नदाफ की मौजूदगी में इस समझौते के तहत दोनों ग्रुप कृषि उत्पादों जैसे सोयाबीन, चावल, आलू, सब्जियों के साथ ही मछली आदि की पैकेजिंग करके उसे खाड़ी मुल्कों में निर्यात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि उत्पाद सीधे किसानों से खरीदकर उनकी पैकेजिंग की जाएगी। इससे जिले के लोगों को रोजगार मिलेगा। एचएमए ग्रुप के जनरल मैनेजर खालिद मिर्जा ने बताया कि ग्रुप के अध्यक्ष रफीक नदाफ से इस समझौते से किसानों को काफी फायदा पहुंचेगा। यह करार ग्रुप के अंतरराष्ट्रीय विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही यह करार दोनों देशों के बीच सहयोग और विकास के नए अवसरों की संभावना को खोलेगा।

बताया कि दिवाली के पहले दुबई से कंपनी का एक प्रतिनिधिमंडल जमीन देखने आएगा। खालिद मिर्जा के अनुसार, इस रणनीतिक साझेदारी से भारत और यूएई के बीच व्यापारिक संबंधों को एक नई दिशा मिलेगी। किसानों की आमदनी बढ़ेगी। इससे क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और जनपद में अधिक निवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed