फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Highway road uprooted within five days, gravel spread

Unnao News: पांच दिन में ही उखड़ी हाईवे की सड़क, बजरी फैली

Sun, 03 Aug 2025 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 03 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Highway road uprooted within five days, gravel spread
कानपुर- लखनऊ हाईवे पर सोनिक मोड़ के पास क्षतिग्रस्त सड़क।  - फोटो : कानपुर- लखनऊ हाईवे पर सोनिक मोड़ के पास क्षतिग्रस्त सड़क।
सोनिक (उन्नाव) । कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोनिक से बशीरतगंज के बीच पांच दिन पहले बनी सड़क उखड़ने लगी है। बजरी निकलने से यहां हादसों का खतरा बढ़ गया है। निर्माण एजेंसी के इंजीनियर ने बारिश की वजह से समस्या होने की बात कही है। बताया कि डामर, गिट्टी की एक और परत बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

हाईवे पर सोनिक के पास गंगा एक्सप्रेसवे का अंडरपास बनने के कारण बशीरतगंज तक दो सौ मीटर में छह महीने से ट्रैफिक डायवर्जन चल रहा था। इससे यहां पर सड़क नहीं बनाई जा सकी थी। अंडरपास बनने के बाद सड़क का निर्माण शुरू हुआ था।
विज्ञापन

27 जुलाई को निर्माण एजेंसी ने दो सौ मीटर में सड़क का निर्माण शुरू कराया। इधर हो रही बारिश के चलते शुक्रवार को ही हाईवे की नई बनी सड़क के किनारे का हिस्सा टूटना शुरू हो गया। पांच दिन में ही सड़क के क्षतिग्रस्त होने से गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। इससे हाईवे पर इस दायरे में हादसों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण साइट इंजीनियर अभय कुमार ने बताया कि बारिश से सड़क खराब हुई होगी। अभी डामर की एक और परत बिछाई जानी है। तब सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed