फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Highway jammed due to collision with dumpers, vehicles crawled for eight hours

Unnao News: डंपरों की टक्कर से हाईवे जाम, आठ घंटे रेंगे वाहन

Wed, 13 Aug 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 13 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Highway jammed due to collision with dumpers, vehicles crawled for eight hours
फोटो नंबर- 7- हाईवे पर डंपर को क्रेन से हटवाते पुलिस कर्मी। संवाद
सोनिक (उन्नाव)। डंपरों की टक्कर से कानपुर- लखनऊ हाईवे जाम रहा। इस दौरान आठ घंटे तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। क्षतिग्रस्त मौरंग लदे डंपर को हटाने आई क्रेन भी पलट गई तो समस्या और बढ़ गई। यातायात पुलिस ने किसी तरह से दूसरी क्रेन बुलाकर डंपर को हटवाया। तब कहीं जाकर यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन

कानपुर देहात के भोगनीपुर थानाक्षेत्र के छतेनी निवासी वसीम अहमद (35) मौरंग लदा डंपर लेकर लखनऊ जा रहा था। कानपुर-लखनऊ हाईवे के दही थानाक्षेत्र के टीकरगढ़ी मोड़ के नजदीक रात तीन बजे पहुंचने पर आगे चल रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। वसीम का डंपर भी रफ्तार में था। वह अपने डंपर को संभाल नहीं सका और उसमें पीछे से टकरा गया। जबरदस्त टक्कर लगने से डंपर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते हाईवे पर यातायात बाधित होने लगा। देखते ही देखते जाम लग गया। सूचना पर दही पुलिस पहुंची और चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। साथ ही क्रेन मंगाकर मौरंग लदे डंपर को किनारे करना शुरू किया। मौरंग लोड होने से क्रेन डंपर को उठा नहीं सकी और वह भी पलट गई। इससे हाईवे पर स्थितियां और खराब हो गईं और जाम लग गया। देखते ही देखते करीब तीन किमी का जाम लग गया। यातायात पुलिस ने दूसरी क्रेन मंगाई। दूसरी क्रेन से डंपर को हटाकर किनारे किया गया। जिसके बाद दोपहर 11 बजे के करीब जाम खुल सका। दही थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि डंपर किनारे कराने के दौरान जाम लगा। शेष एक लेन से वाहन निकलते रहे।
विज्ञापन

इंसेट-1
शहर सीमा में पहुंचा जाम तब पहुंची यातायात पुलिस
रात तीन बजे से लगा जाम मंगलवार सुबह हाईवे पर वाहन बढ़ने पर गहराने लगा। इस दौरान लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन से ही दोनों तरफ के वाहन निकलने शुरू हो गए। इससे दोनों तरफ का यातायात प्रभावित होने लगा। वाहनों की कतारें शहर सीमा में उन्नाव बाईपास तक पहुंच गई, तब आनन फानन यातायात पुलिस पहुंची और फिर दोनों लेन पर आड़े तिरछे लगे वाहनों को निकलवाना शुरू किया। तब कहीं जाकर आठ घंटे बाद जाम खुला और लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed