फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   helth

उन्नावः स्ट्रेचर न मिलने पर डिप्टी सीएम ने मांगा जवाब

Mon, 31 Oct 2022 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
helth
पुरवा/गंजमुरादाबाद। स्ट्रेचर न मिलने पर पीठ पर लादकर मरीज ले जाते और फर्श पर लेटे मरीज के वायरल वीडियो का संज्ञान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने लिया है। सीएमओ से दोनों मामलों में तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

पुरवा के कंधईखेड़ा निवासी अमरलाल मां शिवप्यारी को गिरने से घायल होने पर 29 अक्तूबर को सीएचसी लेकर आया था। यहां उसे स्ट्रेचर नहीं मिला था। वह मां को गोद में लेकर सीएचसी के अंदर जाने लगा। तभी किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने इस पर स्पष्टीकरण मांगा है। सोमवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार ने युवक को बुलाया और उसके बयान लिए। उसने कहा कि इलाज की जल्दी थी। इसलिए गोद में उठाकर चला गया था। सीएचसी प्रभारी का कहना है कि स्ट्रेचर गेट पर रखा था।
विज्ञापन

वहीं गंजमुरादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 28 अक्तूबर को बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी श्यामू मारपीट में घायल हो गया था। डॉक्टरी परीक्षण कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्र आया था। अस्पताल में स्ट्रेचर और व्हील चेयर न मिलने पर वह दो घंटे तक गेट के बाहर फर्श पर पड़ा रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सीएमओ से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मामलों पर सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि सीएचसी प्रभारियों से जवाब मांगा गया है। इसमें बताया गया है कि दोनों मेडिकोलीगल केस थे। अस्पताल में स्ट्रेचर की व्यवस्था थी। उसके बाद भी मरीजों ने उनका प्रयोग नहीं किया। जवाब बनाकर डिप्टी सीएम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed