{"_id":"62ed74b35dbac909aa4937b3","slug":"helth-unnao-news-knp7114394199","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के दो व चिकनपॉक्स का मिला एक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के दो व चिकनपॉक्स का मिला एक मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव/अचलगंज। बारिश के बाद डेंगू और चिकनपॉक्स के मरीज मिलने शुरू हो गए हैं। डेंगू के दो और चिकनपॉक्स का एक मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमा भी सर्तक हो गया है। मरीजों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। परिजनों के सैंपल लिए जा रहे हैं। मलेरिया विभाग ने भी एंटी लार्वा का छिड़काव कराया है। दो महीने में डेंगू के मरीजों की संख्या सात पहुंच गई है।
शहर के मोहल्ला दरोगा बाग निवासी 10 साल के बच्चे को काफी समय से बुखार आ रहा था। परिजनों ने जांच कराई तो मलेरिया की पुष्टि हुई। उसका इलाज करने के बाद भी सुधार न हुआ तो दोबारा डेंगू की जांच कराई। डेंगू की पुष्टि के बाद निजी असप्ताल में उसका इलाज चल रहा है। सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के पचोड्डा निवासी 45 वर्षीय युवक भी बुखार से पीड़ित था।
जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। जिला मलेरिया अधिकारी रमेशचंद्र यादव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार व एपिडमोलॉजिस्ट डॉ. रवि यादव शुक्रवार को मरीजों के घर पहुंचे और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
वहीं सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के गांव करौंदी निवासी सोनी दीक्षित में चिकनपॉक्स के लक्षण मिले हैं। बुखार के साथ दाने निकलने की जानकारी पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मनीष बाजपेई ने पीड़िता के घर टीम भेजी और उपचार शुरू कराया है। ग्राम प्रधान दिलीप यादव ने नालियों की सफाई कराने के साथ दवा का छिड़काव कराया।
डॉक्टरों के मुताबिक विटामिन-सी से युक्त पदार्थों का सेवन अधिक करें। ताकि शरीर में किसी प्रकार की कमी न रहे। खाने में या दूध के साथ किसी भी तरह से हल्दी का प्रयोग अवश्य करें। तुलसी और शहद भी खा सकते हैं। डेंगू से शरीर में खून की कमी हो जाती है। ऐसे में अनार का सेवन करें।
--