फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   heat stroke caused 4 deaths

डायरिया, हीट स्ट्रोक से चार लोगों की मौत

Mon, 13 Jun 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 13 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
heat stroke caused 4 deaths
जिला अस्पताल में मरीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गर्मी के बढ़ते प्रकोप ने चार लोगों की जान ले ली। सफीपुर में डायरिया से किशोर की मौत हो गई। जबकि जिला अस्पताल में हीट स्ट्रोक की चपेट में आए तीन वृद्ध व युवक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

पारा चढ़ने के साथ ही गर्मी भी आक्रामक रुप में है। सोमवार को सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जमल्दीपुर निवासी चंदन(10) पुत्र राजाराम रविवार की शाम परचून की दुकान पर बैठा था। अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। उल्टी दस्त होेने पर परिजन उसी सीएचसी लाए। यहां डा. एसएन वर्मा ने डायरिया बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय किशोर ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसी तरह औरास निवासी पुत्तीलाल(70) सुबह रसूलाबाद निवासी पुत्री बिट्टन पत्नी श्रीकांत के घर जाने के लिए निकले थे। रसूलाबाद मोड़ पर वह बस से उतरे। वहां पानी पीया। कुछ दूर चलने के बाद वह बेहोश हो गए। नर्सरी में काम करने वाले बउवा ने देखा और पुत्तीलाल को एक पेड़ के नीचे लिटा दिया। बउवा को वृद्ध ने अपने समधी गजराज शर्मा का नाम बताया। बउवा घर बताने गया इधर वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला हुसैन नगर चौराहे पर पड़े (20) वर्षीय किशोर को 108 एंबुलेंस सेे 11 जून को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। डाक्टरों ने हीट स्ट्रोक में भर्ती किया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अकरमपुर निवासी प्रेमसागर(70) सोमवार सुबह 11 बजे अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे। अचानक उनकी हालत बिगड़ी। परिजन लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टरों ने हीट स्ट्रोक बताया। जब तक भर्ती करते वृद्ध ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed