फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   heat sto step

गर्मी में ठिठके कदम

Fri, 08 Apr 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
heat sto step
उन्नाव। शुक्रवार को गर्मी का छह साल का रिकार्ड टूट गया। पारा 42.4 डिग्री पहुंच गया। लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। वाहन सवारों को जहां छांव दिखी वहीं रुक गए। 2016 में पारा 41.6 डिग्री रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही भीषण तपिश रही। 14 किमी की रफ्तार से हवा चली। आठ बजे ही तापमान 30 डिग्री पहुंच गया। घरों से बाहर निकले लोगों ने गमछे और छाते का सहारा लिया। जूस और कोल्डड्रिंक की दुकानों पर भीड़ रही। दोपहर दो बजे के आसपास तो आसमान से आग सी बरसने लगी। अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम पारा 24 डिग्री रहा।
विज्ञापन

रात में भी पंखे गर्म हवा फेंकते रहे। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि प्रचंड लू चल रही है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ अजय मिश्रा का कहना है कि गर्मी अभी और रिकार्ड तोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed