फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

Unnao News: कोरोना अलर्ट.. 26 से शुरू होगी ट्रूनेट जांच

Fri, 23 Dec 2022 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
health
जिला अस्पताल की पौथालॉजी के बाहर लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना संक्रमण फिर फैलने की आशंका पर जिला अस्पताल में छह से बंद पड़ी ट्रूनेट जांच फिर से 26 दिसंबर से शुरू कराने का फैसला लिया गया है। हालांकि जिला अस्पताल में अभी न तो सामाजिक दूरी और न ही मास्क का प्रयोग हो रहा है।
विज्ञापन

कोरोना की पहली लहर आने के बाद जिला अस्पताल में जांच के लिए ट्रूनेट मशीन लगाई गई थी। बुखार पीड़ित संदिग्ध मरीज को आधे घंटे में जांच रिपोर्ट मिल रही थी। बाद में केस न मिलने से मशीन को बंद कर रख दिया गया था। हालांकि इससे टीबी मरीजों की जांच भी हो सकती थी। स्टाफ की कमी होने से संचालन नहीं किया जा रहा था। अब फिर से इसका संचालन होने जा रहा है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने निर्देश जारी किए हैं कि अधिक से अधिक सैंपलिंग कराई जाए। खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत पर 24 घंटे में कोविड जांच कराई जाए। इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटरों को दोबारा सक्रिय किया जाए। कोविड टीकाकरण अधिक अधिक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि फिलहाल अभी भर्ती करने जैसा कोई आदेश नहीं है। अगर किसी मरीज में जुकाम, बुखार और खांसी के लक्षण मिलते हैं तो उसकी जांच कराकर होम आईसोलेट किया जाएगा। कोविड की दोनों डोज लगने से इम्यूनिटी लोगों की बरकरार है। गंभीर मरीज मिलने पर वह जिस स्तर का होगा, कोविड एलवन या एलटू उसमें भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed